1 of 1 parts

करियर में मनचाही सफलता और धन लाभ दिलाएंगे ये आसान फेंग शुई उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2026

करियर में मनचाही सफलता और धन लाभ दिलाएंगे ये आसान फेंग शुई उपाय
​अगर आप लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं या व्यापार में लगातार रुकावटें आ रही हैं तो अपने कार्यस्थल की ऊर्जा को बदलना बेहद जरूरी है । फेंग शुई के अनुसार सही वस्तुओं और सकारात्मक दिशा का चुनाव करियर में तरक्की के बंद दरवाजे खोल सकता है। 

​कार्यस्थल पर रखें ये चार खास चीजें


​मेटल ड्रैगन को घर या ऑफिस में रखने से पद प्रतिष्ठा और आर्थिक समृद्धि में भारी वृद्धि होती है यह शक्ति और सफलता का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। ​सफलता और पहचान पाने के लिए ऑफिस डेस्क पर सुनहरी मछली या एक्वेरियम रखना अत्यंत शुभ होता है। यदि जीवित मछली रखना संभव न हो तो इसकी सुंदर पेंटिंग भी लगा सकते हैं। 


​व्यापार में विस्तार और नए अवसरों को आकर्षित करने के लिए कांस्य से बना ड्रैगन जहाज साउथ ईस्ट कोने में रखें ध्यान रखें कि जहाज का मुंह हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए। ​ऑफिस के उत्तरी हिस्से में बहते पानी या झरने की तस्वीर लगाने से धन का प्रवाह लगातार बना रहता है। 



​कार्यस्थल की ऊर्जा बदलने वाले आसान टिप्स


​अपने स्टडी रूम या ऑफिस के दक्षिणी हिस्से में लाल रंग का लैंप लगाने से कार्यस्थल पर आपकी साख सुधरती है और पदोन्नति के योग बनते हैं। 

​घर और ऑफिस के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें और धन आकर्षित करने के लिए काले रंग की चटाई बिछाएं। 


​कार्य डेस्क के ठीक सामने दर्पण लगाने से बचें क्योंकि यह काम के तनाव और बोझ को बढ़ा सकता है। 


​ऊर्जा को तरोताजा रखने के लिए डेस्क पर लकी बांस या पीस लिली का पौधा रखें लेकिन कांटेदार पौधों से पूरी तरह दूरी बनाएं। 


​अपने बैठने की स्थिति ऐसी रखें कि आपकी पीठ दीवार की तरफ हो और मुंह दरवाजे की ओर रहे साथ ही हमेशा हाई बैक चेयर का उपयोग करें। 



​करियर क्षेत्र को ऐसे करें सक्रिय

​घर या ऑफिस का उत्तरी भाग करियर का प्रतिनिधित्व करता है इस क्षेत्र में तांबे या चांदी की वस्तुएं और गहरे नीले या काले रंग का प्रयोग करने से नए अवसर प्राप्त होते हैं। इस दिशा में मिट्टी के भारी बर्तन या अत्यधिक लकड़ी का सामान रखने से बचें क्योंकि इससे प्रगति में रुकावट आ सकती है। 


​साफ सफाई और सकारात्मकता का रखें ध्यान


​कार्यस्थल पर टूटे हुए पेन बेकार चार्जर या रुकी हुई घड़ियां रखने से प्रगति में बाधा आती है। अपनी डेस्क को हमेशा व्यवस्थित और अव्यवस्था मुक्त रखें जिससे आपका दिमाग शांत और केंद्रित बना रहे। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


Feng Shui Career Tips, Feng Shui for Career Success, Feng Shui for Financial Gain, Feng Shui Workplace Tips, Feng Shui Office Tips

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0