बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, 205 पदों के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन
By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Sep, 2026
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया ने अधिकारी स्तर के 205 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चीफ मैनेजर सीनियर मैनेजर मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप भी बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर संवारना चाहते हैं तो 25 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक 118 पद मैनेजर के रखे गए हैं। इसके अलावा सीनियर मैनेजर के 49 पद ऑफिसर के 28 पद और चीफ मैनेजर के 10 पदों को भरा जाना है। भर्ती में अलग-अलग विभागों जैसे आईटी साइबर सिक्योरिटी डेटा एनालिटिक्स लॉ डिजिटल बैंकिंग और सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और ग्रेड के आधार पर 48 480 रुपये से लेकर 1 20 940 रुपये तक का आकर्षक शुरुआती मूल वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही बैंक के नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।उम्मीदवारों का चयन 100 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 125 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25 अंकों का इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट और 100 अंकों का प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट शामिल होगा। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक-चौथाई अंक काटने का प्रावधान भी रखा गया है।आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए यह शुल्क केवल 175 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।हेमलता शर्मा जयपुर
#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ