1 of 1 parts

IBPS में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका, लाखों में सैलरी के साथ मिलेगा शानदार करियर अवसर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Oct, 2026

IBPS में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका, लाखों में सैलरी के साथ मिलेगा शानदार करियर अवसर
बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन अर्थात IBPS ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी असिस्टेंट ग्रेड बी और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के पदों को भरा जाएगा। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। यह पूरी भर्ती मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित IBPS कार्यालय में नियमित आधार पर नियुक्ति के लिए की जा रही है।​अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड भी अलग-अलग तय किए गए हैं। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी पद के लिए आवेदक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।​असिस्टेंट ग्रेड बी पद के लिए उम्मीदवार के पास साइंस कॉमर्स स्टैटिसटिक्स मैथमेटिक्स इकोनॉमिक्स कंप्यूटर एप्लीकेशन या मैनेजमेंट में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का उन्नत ज्ञान और 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। वहीं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के लिए बीएससी आईटी बीसीए बीएससी कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए भी 2 साल का अनुभव मांगा गया है।​सैलरी पैकेज की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को काफी आकर्षक वेतन दिया जाएगा। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए शुरुआती कुल सैलरी लगभग 73 हजार रुपये प्रतिमाह होगी और अनुमानित सीटीसी 14.09 लाख रुपये सालाना रहेगा। प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए शुरुआती सैलरी लगभग 54 हजार रुपये प्रतिमाह और अनुमानित सीटीसी 10.57 लाख रुपये सालाना होगी।​आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


IBPS Recruitment ,IBPS

Mixed Bag

News

मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Ifairer