रिमझिम फुहारों में महकेगा आंगना: मानसून में लगाएं ये 5 बारहमासी पौधे फूलों से भर जाएगा आपका बगीचा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Aug, 2026
मानसून का मौसम बागवानी के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। हवा में नमी और मिट्टी में ठंडक के कारण इस मौसम में पौधे बहुत तेजी से पनपते हैं। अगर आप भी इस बारिश अपने घर की बालकनी या गार्डन को हरा-भरा और खुशबूदार बनाना चाहते हैं तो ये 5 पौधे आपकी पहली पसंद होने चाहिए। इन्हें कटिंग से लगाना बेहद आसान है और थोड़ी सी देखभाल से ये सालों-साल खिलते रहते हैं।
गुड़हल : गुड़हल एक सदाबहार पौधा है जो बारिश के दिनों में सबसे तेजी से बढ़ता है। लाल पीले गुलाबी और सफेद जैसे कई आकर्षक रंगों में मिलने वाला यह पौधा मानसून में फूलों से लद जाता है। इसे आप नर्सरी से लाने के बजाय किसी पुराने पौधे की टहनी कटिंग काटकर भी आसानी से गमले में रोप सकते हैं।
मोगरा : अगर आपको भीनी-भीनी खुशबू पसंद है तो मोगरा सबसे बेहतरीन विकल्प है। बारिश के मौसम में इसकी जड़ों का विकास तेजी से होता है। इसे ऐसी बालकनी में रखें जहां दिन में 4 से 5 घंटे की सीधी धूप मिलती हो। शाम के समय इसके सफेद फूल खिलते ही पूरा घर एक प्राकृतिक परफ्यूम की तरह महक उठता है।
रात रानी : रात रानी के छोटे-छोटे सफेद फूल रात के समय खिलते हैं और अपनी तीव्र खुशबू के लिए जाने जाते हैं। मानसून की नमी इस पौधे के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है। इसे ऐसी जगह लगाएं जहां हल्की या छनकर धूप आती हो। कुछ ही हफ्तों में इसकी नई कलियां दिखने लगती हैं।
सदाबहार : जैसा कि नाम से ही साफ है यह पौधा हर मौसम में टिकता है। हालांकि मानसून में इसकी ग्रोथ दोगुनी हो जाती है और यह पूरी सर्दियों तक लगातार फूल देता है। यदि आपके पास बागवानी के लिए ज्यादा समय नहीं रहता तो यह सबसे लो-मेंटेनेंस कम देखभाल वालापौधा है।
गुलाब : फूलों के शौकीनों के लिए बारिश का मौसम नई गुलाब की कलमें तैयार करने का सबसे सही समय है। इसे रोजाना 4 से 6 घंटे की धूप की जरूरत होती है।
मानसून गार्डनिंग के लिए खास टिप्स:
जैविक खाद का प्रयोग: पौधे लगाते समय मिट्टी में थोड़ा सा वर्मीकंपोस्ट या गोबर की जैविक खाद मिलाएं। इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और कुछ ही महीनों में झाड़ीदार विकास होता है।
जल निकासी : गमले के नीचे ड्रेनेज होल छेद जरूर जांच लें ताकि बारिश का अतिरिक्त पानी रुककर जड़ों को सड़ाए नहीं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स