1 of 1 parts

कॉर्पोरेट की डार्क रियलिटी: 90% फ्रेशर्स को डिग्री नहीं इन 3 हिडन स्किल्स की वजह से नहीं मिलती पहली नौकरी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Aug, 2026

कॉर्पोरेट की डार्क रियलिटी: 90% फ्रेशर्स को डिग्री नहीं इन 3 हिडन स्किल्स की वजह से नहीं मिलती पहली नौकरी
​कॉलेज खत्म होते ही हर युवा के हाथ में डिग्री तो होती है, लेकिन कॉर्पोरेट की दुनिया में कदम रखते ही एक कड़वा सच सामने आता है। हर साल लाखों छात्र ग्रेजुएशन पूरा करते हैं पर उनमें से महज 10 से 15 प्रतिशत ही पहली बार में सही नौकरी हासिल कर पाते हैं। ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि उनके मार्क्स कम थे या किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन असल वजह कुछ और ही है।​एचआर एक्सपर्ट्स की मानें तो आज की टेक-ड्रिवेन दुनिया में सीवी पर लिखे बड़े-बड़े दावे नहीं बल्कि आपकी अदृश्य क्षमताएं काम आती हैं। अगर आप भी अपने करियर की शुरुआत को लेकर गंभीर हैं तो इन अनसुने और बेहद जरूरी पहलुओं पर आज ही काम शुरू कर दीजिए।हिडन रिज्यूमे रूल ATS का चक्रव्यूहक्या आप जानते हैं कि जब आप किसी बड़ी कंपनी में जॉब अप्लाई करते हैं तो आपका रिज्यूमे सबसे पहले किसी इंसान के पास नहीं बल्कि एक सॉफ्टवेयर के पास जाता है। 80% रिज्यूमे केवल इसलिए रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि उनमें जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े सही की-वर्ड्स नहीं होते। रिज्यूमे को सिर्फ सुंदर बनाने के बजाय उसमें सही टेक्निकल की-वर्ड्स और अपनी उपलब्धियों को डेटा जैसे: 10% ट्रैफिक बढ़ाया के रूप में लिखना सीखें।नेटवर्किंग का 80/20 नियमजॉब पोर्टल्स पर अप्लाई बटन दबाना अब पुराना तरीका हो चुका है। जॉब मार्केट की एक सच्चाई यह भी है कि 70% से ज्यादा नौकरियां कभी किसी पोर्टल पर पोस्ट ही नहीं की जातीं। इन्हें हिडन जॉब मार्केट कहा जाता है। कॉलेज के दिनों से ही लिंक्डइन पर अपनी फील्ड के सीनियर प्रोफेशन्स और रिक्रूटर्स से जुड़ना शुरू करें। एक सही मैसेज और प्रोफेशनल नेटवर्क आपको बिना किसी इंटरव्यू लाइन के सीधे जॉब दिला सकता है।​अनकहा ऑफिस एटिकेट्स और सॉफ्ट स्किल्सतकनीकी ज्ञान  आपको इंटरव्यू की टेबल तक तो ले आता है लेकिन नौकरी पर बनाए रखने का काम सॉफ्ट स्किल्स ही करती हैं। ऑफिस में मेल लिखने का सही प्रोफेशनल तरीका अचानक मिली कठिन स्थिति को हल करना और अपनी बात को बिना झिझक के सामने रखना ऐसी चीजें हैं जो कॉलेज में नहीं सिखाई जातीं।​फ्रीलांसिंग और माइक्रो-प्रोजेक्ट्स का जादूअगर आपको मनपसंद नौकरी या इंटर्नशिप नहीं मिल रही है तो घर बैठकर इंतजार न करें। इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जहाँ आप छोटे-छोटे फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स उठा सकते हैं। जब आप इंटरव्यू में जाकर अपने असली क्लाइंट्स और लाइव प्रोजेक्ट्स का अनुभव दिखाते हैं तो आपकी डिग्री का महत्व दोगुना हो जाता है और कंपनी आपको तुरंत हायर करने में दिलचस्पी दिखाती है।हेमलता शर्मा जयपुर

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !


Freshers Job Tips, Freshers Career Tips, First Job Tips, Corporate World Reality, Corporate Skills, Hidden Skills for Freshers, Job Search Tips, Career Advice, Career Tips for Students, Graduate Job Tips, How to Get First Job

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer