1 of 1 parts

स्कार्फ से दें हेयरस्टाइल को नया ट्विस्ट: मिनटों में पाएं ट्रेंडी और गॉर्जियस लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2026

स्कार्फ से दें हेयरस्टाइल को नया ट्विस्ट: मिनटों में पाएं ट्रेंडी और गॉर्जियस लुक
​आजकल हेयर एक्सेसरीज का ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। सिंपल आउटफिट को तुरंत ग्लैमरस बनाने के लिए स्कार्फ एक सबसे आसान और पॉकेट-फ्रेंडली ऑप्शन है। अगर आप अपने रोज़ाना के हेयरस्टाइल से बोर हो चुकी हैं तो इन नए और क्रिएटिव स्कार्फ हेयरस्टाइल्स को ट्राई करके अपने लुक में नया ट्विस्ट ला सकती हैं।​स्कार्फ विद पर्ल एंड क्लिप्स पार्टी रेडी लुक: अपने मेसी बन या पोनीटेल में स्कार्फ बांधने के बाद उसके ऊपर छोटी-छोटी पर्ल पिंस या स्टेटमेंट क्लिप्स लगाएं। यह फ्यूजन लुक शादी फेस्टिवल या नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।



​सैटिन स्कार्फ पोनीटेल क्लासी वाइब : बालों की हाई पोनीटेल बनाएं और उस पर सिल्क या सैटिन फैब्रिक का स्कार्फ लपेटें। सैटिन का शाइन बालों को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देता है, जो ऑफिस और बिजनेस मीटिंग्स के लिए बेस्ट है।



बोहो-वाइब ब्रेडेड स्टाइल इंडो-वेस्टर्न टच : चोटी बनाते समय स्कार्फ को बालों की स्ट्रैंड्स के साथ मिलाकर गूंथ लें और चोटी के आखिरी छोर पर स्कार्फ से ही एक सुंदर सा बो बना लें। यह स्टाइल जीन्स-कुर्ती और एथनिक ड्रेसेस पर बहुत अट्रैक्टिव दिखता है।



​फ्रेंच रोल विद स्कार्फ रॉयल एंड विंटेज: बालों का फ्रेंच रोल या लो-बन बनाते समय स्कार्फ को बालों के साथ फोल्ड करें। यह 90s का विंटेज लुक देता है जो फॉर्मल इवेंट्स और डेट नाइट्स पर आपको सबसे अलग दिखाएगा।


​रिवर्स हेडबैंड स्टाइल कैजुअल एंड ट्रैवल वाइब : स्कार्फ को आगे माथे पर बांधने की बजाय पीछे गर्दन की तरफ से ऊपर लाते हुए सिर के ऊपरी हिस्से पर गांठ या बो बनाएं। यह बहोमिया स्टाइल ट्रैवलिंग और समर आउटिंग के लिए बेहद आरामदायक और ट्रेंडी है।​स्मार्ट हेयर केयर टिप: स्कार्फ का चुनाव करते समय हमेशा हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक का इस्तेमाल करें, जिससे बाल टूटें नहीं। बालों को स्कार्फ से बांधने से पहले एक हल्का हेयर सीरम लगाना न भूलें। जिससे बालों में अच्छी चमक बनी रहे।


हेमलता शर्मा जयपुर

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Scarf Hairstyles, Scarf Hairstyle Ideas, Trendy Scarf Hairstyles, Hairstyle with Scarf, Hair Accessories, Scarf Hair Accessories, Easy Hairstyles for Women, Stylish Hairstyles, Quick Hairstyles, Creative Hairstyles, Party Hairstyles

Mixed Bag

News

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान
आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

Ifairer