चमकती और बेदाग त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं आलू का फेशियल मास्क
By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Oct, 2026
चेहरे की खूबसूरती और नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता और साइड इफेक्ट्स का डर भी बना रहता है। ऐसे में रसोई में मौजूद साधारण सा आलू किसी वरदान से कम नहीं है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार आलू में विटामिन सी पोटैशियम नेचुरल स्टार्च और कैटेकोलेज जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन को ठंडक और ताजगी देने के साथ-साथ रंग निखारने में मदद करते हैं।
आलू के रस का सही इस्तेमाल करके आप घर पर ही एक बेहतरीन स्किनकेयर रूटीन तैयार कर सकते हैं।
आलू का रस लगाने की सही विधि
एक साफ और ताजे कच्चे आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसके बाद इसे बारीक कद्दूकस करके एक सूती साफ कपड़े की मदद से इसका रस निचोड़ लें। चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ करने के बाद इस रस को चेहरे पर एक पतली परत के रूप में लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट तक सूखने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने के खास फायदे
आलू में मौजूद नेचुरल स्टार्च त्वचा की ड्राईनेस को दूर करके उसे मुलायम बनाता है। आंखों के नीचे की सूजन और थकान को कम करने के लिए ठंडे आलू के स्लाइस बेहद असरदार माने जाते हैं। नियमित रूप से सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
त्वचा पर किसी भी चीज का रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है। खासकर संवेदनशील या मुंहासे वाली त्वचा पर बार-बार घरेलू नुस्खे आजमाने से जलन या रेडनेस की समस्या हो सकती है। इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करना ही पर्याप्त है। अगर त्वचा पर गंभीर दाग-धब्बे या कोई अन्य समस्या है तो घरेलू उपायों के बजाय किसी त्वचा विशेषज्ञ यानी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही बेहतर होता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे