साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026ः जानिए, परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए
By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Oct, 2026
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः इस सप्ताह आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा एवं पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी परंतु वरिष्ठों से बातचीत करने में संयम रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य में थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए रिश्ते में खुलकर बातचीत दूर करें जिससे की गलतफहमियां दूर होगी। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशिः इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी एवं परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा परंतु नौकरी बदलने के विचार में जल्दबाजी न करें। इस सप्ताह आप धन का संचय करने पर ध्यान दें एवं खरीदारी सोच समझकर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशिः इस सप्ताह आप अपनी बातचीत से नए अवसर प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है परंतु बहुत सारे काम एक साथ ना ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी अतिरिक्त आय भी होगी परंतु निवेश सोच समझकर करें।। प्रेम संबंधों में रोमांस रहेगा एवं किसी पुराने परिचित से दोबारा संपर्क भी हो सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
कर्क राशिः इस सप्ताह आपका परिवार में महत्व बढ़ेगा एवं किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान भी मिल सकते हैं।कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा परंतु सहकर्मियों की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति में आपके खर्च बढ़ सकते हैं इसीलिए सोच समझकर खर्च करें। प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर से भविष्य की चर्चा करेंगे जिससे भरोसा मजबूत होगा। क्रीम रंग आपके लिए शुभ है।
सिंह राशिः इस सप्ताह नेतृत्व और आत्मविश्वास के कारण आपकी पहचान बढ़ेगी ।कार्य क्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है एवं नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परंतु दिखावे पर खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे व्यायाम भी करें। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा एवं रोमांटिक समय गुजरेगा। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः
इस सप्ताह आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा एवं पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करें एवं किसी भी प्रकार की गलती ना करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी बजट बनाकर चलें एवं बचत भी करें। स्वास्थ्य में गर्दन या कंधे से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी एवं सिंगल लोगों को पार्टनर भी मिल सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशिः इस सप्ताह आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे एवं प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ मिलेगा एवं योजना बनाकर चले। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी एवं पुराने पैसे का भुगतान भी हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव एवं अनियमित दिनचर्या से बचें। संबंधों में मधुरता रहेगी एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी परंतु अपनी हर बात दूसरे से सांझा ना करें। कार्य क्षेत्र में आप अपनी मेहनत से हर प्रतिस्पर्धा में आगे निकलेंगे। आर्थिक स्थिति में सोच समझ कर निवेश करें अचानक खर्चा आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव ना लें एवं पर्याप्त नींद लें। प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी रहेगी परंतु अपने पार्टनर पर किसी भी प्रकार का शक ना करें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशिः इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बनेगा एवं आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। कार्य क्षेत्र में यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में आए के नए स्रोत बनेंगे परंतु खर्च की बढ़ सकते हैं
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु यात्रा के दौरान खाने पीने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रिश्ते में उत्साह और रोमांस रहेगा और उनका प्रस्ताव भी मिल सकता है। आपके लिए शुभ है।
मकर राशिः इस सप्ताह वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी जिम्मेवारियां भी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं बचत अवश्य करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए काम के साथ आराम भी कर। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं परिवार की स्वीकृति भी ले। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः इस सप्ताह नए मित्र और संपर्क बनेंगे एवं आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको रचनात्मक विचारों से फायदा होगा एवं नई जिम्मेवारी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अचानक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए स्क्रीन टाइम और मानसिक तनाव को कम करें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी एवं पुराने मतभेद खत्म हो जाएंगे। आसमानी रंग आपके लिए शुभ है।
मीन राशिः इस सप्ताह आपको परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं किसी शुभ आयोजन में भाग ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप अपनी रचनात्मकता से कार्यों को नई दिशा देंगे। धन लभ होगा परंतु अत्यधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम और नींद पर पूर्ण ध्यान दें एवं पानी भी आवश्यक पियें। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी एवं नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!