1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 : इस सप्ताह आप उत्साहित रहेंगे एवं नई संभावनाएं भी मिलेगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Oct, 2026

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 :  इस सप्ताह आप उत्साहित रहेंगे एवं नई संभावनाएं भी मिलेगी
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 


मेष राशिः 
इस सप्ताह आप उत्साहित रहेंगे एवं नई संभावनाएं भी मिलेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा एवं प्रभावशाली लोगों लोगों से संपर्क होगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है एवं व्यापार में भी लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे परंतु अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान सर दर्द एवं किसी भी प्रकार के तनाव से बचें एवं आराम करें। प्रेम संबंधों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं मधुरता बढ़ेगी। आपका शुभ रंग लाल है। 

वृषभ राशिः 
इस सप्ताह आपको धैर्य एवं समझदारी से काम लेना होगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे एवं परिवार में भी आपको महत्व दिया जाएगा। कार्यक्षेत्र पर आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा परंतु वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने में संयम रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें एवं रुका हुआ पैसा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें एवं गले और पेट संबंधी समस्या को नजर अंदाज न करें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन राशिः 
इस सप्ताह बातचीत और संपर्कों से लाभ होगा। समाज में नए लोगों से मुलाकात होगी एवं आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में नौकरी के नए अवसर मिलेंगे एवं नई योजनाओं से लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश सोच समझकर करें धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न ले एवं दिनचर्या को नियमित रखें। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है ।हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।  

कर्क राशिः 
इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। समाज में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी परंतु दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं परंतु धीरज से काम ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु बजट बनाकर चलें अन्यथा अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए कोई भी मानसिक तनाव न लें नींद पूरी करें एवं पाचन संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए साथी की भावनाओं को समझे एवं छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। क्रीम कलर आपके लिए लकी रहेगा। 

सिंह राशिः 
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी एवं किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है एवं व्यापार में भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु अत्यधिक काम ना करें। प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी एवं जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कन्या राशिः 
इस सप्ताह आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। आप सामाजिक जीवन में व्यस्त रहेंगे एवं किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों से बचें एवं अपने अधूरे कार्य को पूरा कर लें। आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं एवं किसी को भी उधर ना दे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पेट और त्वचा से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें एवं किसी भी प्रकार का संदेह न करें अन्यथा गलतफहमी बढ़ सकती है। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः 
इस सप्ताह रिश्तों और कार्यों में संतुलन बनाकर चलें। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी एवं मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं एवं व्यापार में सोच समझकर निर्णय ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु विलासिता की वस्तुओं पर अत्यधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम करें अन्यथा थकान और कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगे एवं विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशिः 

इस सप्ताह धैर्य से लिए गए निर्णय से लाभ होगा। सामाजिक मामलों में आप सक्रिय रहेंगे एवं किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है एवं अचानक खर्च सामने आ सकते हैं कोई भी बड़ा निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं रक्तचाप को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में पुराने विवाद उभर सकते हैं इसलिए बातचीत से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः 

इस सप्ताह आपको नए अवसर मिलेंगे एवं प्रगति भी होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा खान-पान और नियमित व्यायाम पर पूर्ण ध्यान दें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे एवं जीवनसाथी के साथ खुशियों भरा समय बीतेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशिः 

इस सप्ताह मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी। समाज में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगे एवं परिवार की वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है एवं नए काम में सफलता के लिए धैर्य रखें। धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा बचत पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए जोड़ो और हड्डियों से संबंधित परेशानी को नजर अंदाज न करें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी एवं साथी के साथ भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशिः 
इस सप्ताह नए विचार और नए संपर्कों से लाभ होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा एवं मित्रों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे और तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में धन के नए स्रोत खुलेंगे परंतु अनावश्यक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक थकान और नींद की कमी से बचें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा एवं पुराने मित्र के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः 
इस सप्ताह आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से लाभ होगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा एवं किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नौकरी का दबाव रह सकता है परंतु मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पुराने खर्चों और कर्ज को व्यवस्थित करने का समय है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक शांति बनाए रखें एवं पर्याप्त नींद और आराम भी करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा एवं जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


Astrology Desk, weekly horoscope November 2 to 8 2026, ascendant lagna based astrological predictions, family life and relationships, financial outlook and money gains, career work situation and business growth, health wellness and vital energy, auspicious opportunities, dos and donts, astrological remedies, cautionary guidelines and remedies for planetary doshas,

Mixed Bag

News

राही सरनोबत : वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर
राही सरनोबत : वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर

Ifairer