1 of 1 parts

हस्तरेखा में हथेली के स्पर्श का रहस्य जानिए आपके कठोर या कोमल हाथ आपकी किस्मत और कार्यशैली के बारे में क्या कहते हैं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Sep, 2026

हस्तरेखा में हथेली के स्पर्श का रहस्य जानिए आपके कठोर या कोमल हाथ आपकी किस्मत और कार्यशैली के बारे में क्या कहते हैं
​हस्तरेखा शास्त्र केवल हथेली की लकीरों तक सीमित नहीं है बल्कि हाथों का स्पर्श भी इंसान के जीवन और स्वभाव के कई रहस्य खोलता है। किसी व्यक्ति से हाथ मिलाते ही उसके ऊर्जा स्तर और सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है। 


​जिन लोगों की हथेलियां बहुत कोमल और मुलायम होती हैं वे बेहद संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कला साहित्य संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाते हैं ये दूसरों के प्रति दयालु होते हैं और मानसिक सुकून को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि कई बार आराम की आदत के कारण ये कड़े संघर्ष से बचने की कोशिश भी करते हैं। 


​दूसरी ओर जिन लोगों के हाथ कठोर और सख्त होते हैं। वे अद्भुत सहनशक्ति और इच्छाशक्ति के मालिक होते हैं ऐसे लोग मेहनत से पीछे नहीं हटते और किसी भी परिस्थिति में हार स्वीकार नहीं करते व्यापार प्रबंधन खेल और प्रशासनिक सेवाओं में ये अपनी खास पहचान बनाते हैं। ये किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही वक्त का इंतजार करने के बजाय तुरंत कदम उठाते हैं। 



​इसके अलावा हथेली के तापमान का भी विशेष महत्व होता है। गर्म हथेलियां व्यक्ति के उत्साही और ऊर्जावान होने का संकेत देती हैं जबकि ठंडी हथेलियां व्यक्ति के शांत और सोच विचार कर निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती हैं। अगर आप किसी व्यक्ति के वास्तविक व्यक्तित्व और उसकी सफलता के तरीके को समझना चाहते हैं तो लकीरों के साथ हाथों की बनावट और स्पर्श को समझना बेहद कारगर साबित हो सकता है। 



हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


palmistry, palm reading, palm texture meaning, soft palms personality, rough hands personality, palm lines and destiny, hand texture palmistry, palmistry secrets

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer