इस बार दिवाली पर बदलें अपना लुक और ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप आइडियाज
By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Oct, 2026
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की तैयारी में जुट जाता है। इस खास मौके पर एथनिक आउटफिट्स के साथ सही मेकअप आपके पूरे लुक में निखार ला देता है। अगर आप भी हर बार वही पुराना गोल्डन आईशैडो लगाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ नया और आकर्षक ट्राई करने का समय आ गया है। आइए जानते हैं इस फेस्टिव सीजन के सबसे ट्रेंडी और गॉर्जियस मेकअप लुक्स के बारे में।
ज्वेलरी जैसी आइज
इस दिवाली पारंपरिक लुक से थोड़ा हटकर आंखों को खास अंदाज दें। पारंपरिक गोल्डन आईशैडो की जगह एमराल्ड ग्रीन आई मेकअप ट्राई करें। इस लुक को संतुलित रखने के लिए न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश का इस्तेमाल करें। हरी साड़ी सूट या लहंगे के साथ यह लुक बेहद शानदार लगेगा।
सॉफ्ट ग्लैम
अगर आप ज्यादा हैवी मेकअप पसंद नहीं करती हैं, तो सॉफ्ट ग्लैम आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। रोज गोल्ड आईशैडो गुलाबी ब्लश और पिंक न्यूड लिपस्टिक से चेहरे पर बहुत ही सुंदर फेस्टिव ग्लो आता है। यह लुक दिन की दिवाली पूजा से लेकर शाम की पार्टी तक हर मौके के लिए परफेक्ट है।
सिंपल पॉप मेकअप
पूरा आई मेकअप हैवी करने के बजाय सिर्फ ब्लू आईलाइनर से आंखों को हाईलाइट करें। बाकी चेहरे के मेकअप को हल्का रखें ताकि आईलाइनर आपके लुक का मुख्य आकर्षण बने।
एक रंग से कोऑर्डिनेटेड लुक
मोनोक्रोम मेकअप ट्रेंड इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आंखों गालों और होंठों पर पिंक के मिलते-जुलते शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह चेहरे को बेहद सॉफ्ट और फ्रेश लुक देता है। पेस्टल आउटफिट्स के साथ यह लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
ब्लैक स्मोकी आइज
चौकलेट ब्राउन आईशैडो से आंखों को एक बेहतरीन फिनिशिंग और गहराई दें। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और न्यूड लिपस्टिक के साथ पेयर करें। यह लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जंचता है।
मैट नहीं नेचुरल ग्लो
मैट फिनिश के बजाय इस बार ग्लोइंग स्किन पर ध्यान दें। हाइड्रेटिंग स्किन प्रेप हल्का बेस और क्रीम ब्लश से नेचुरल ग्लोइंग फिनिश पाएं। हाइलाइटर को गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं ताकि चेहरे पर सही चमक दिखे और मेकअप ज्यादा शाइनी भी न लगे।
बेरी लिप्स
इस दिवाली क्लासिक रेड की जगह बेरी, प्लम या वाइन शेड की लिपस्टिक चुनें। आंखों पर सिर्फ हल्का आईलाइनर और मस्कारा रखें ताकि होंठों का गहरा रंग उभरकर सामने आए। एथनिक वेयर के साथ यह डार्क लिप लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
आंखों पर नया रंग
टील पर्पल या कॉपर जैसे बोल्ड शेड्स को पूरे आईलिड पर लगाने के बजाय सिर्फ बाहरी कोने या आईलाइनर के पास लगाएं। इससे आपका लुक ट्रेंडी भी दिखेगा और आंखों का मेकअप बहुत ज्यादा हैवी भी नहीं लगेगा।
ब्लश लगाने का नया अंदाज
अपने ब्लश को गालों के ऊपरी हिस्से से कनपटियों की ओर हल्के हाथों से ब्लेंड करें। इससे चेहरे पर तुरंत एक फ्रेश और लिफ्टेड लुक आ जाता है। इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार पिंक या पीच शेड चुन सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे