1 of 1 parts

करवाचौथ पर दिखना है सबसे खास, इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से पाएं परफेक्ट राजपूती ब्राइडल मेकअप लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Oct, 2026

करवाचौथ पर दिखना है सबसे खास, इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से पाएं परफेक्ट राजपूती ब्राइडल मेकअप लुक


​करवाचौथ का पावन पर्व नजदीक आते ही सुहागिन महिलाओं में सजने-संवरने की तैयारियां जोरों पर शुरू हो जाती हैं। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है क्योंकि यह वो खास मौका होता है जब वे एक बार फिर दुल्हन की तरह खास महसूस करती हैं। यदि आप भी इस करवाचौथ पर कुछ ट्रेडिशनल और शाही अंदाज अपनाना चाहती हैं, तो आम मेकअप की बजाय राजपूती ब्राइड लुक को जरूर ट्राई करें। यह न सिर्फ आपको भीड़ से अलग दिखाएगा बल्कि आपके इस करवाचौथ को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।


​फ्लॉलेस और लॉन्ग-लास्टिंग राजपूती मेकअप पाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

​स्किन प्रेप त्वचा की तैयारी

मेकअप की शुरुआत हमेशा बेहतरीन स्किनकेयर से होती है। सबसे पहले चेहरे को डीप क्लीन करें और टोनर लगाएं। इसके बाद ऐसा मॉइस्चराइजर लगाएं जो लंबे समय तक डीप हाइड्रेशन दे और मेकअप में क्रैक्स पड़ने से बचाए। अंत में होंठों को भी अच्छे से मॉइस्चराइज करें। प्रोडक्ट्स को स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब होने के लिए करीब 5 मिनट का ब्रेक दें।


​आई मेकअप

​अपनी स्किन टोन से हल्के शेड का कंसीलर पलकों पर लगाकर पाउडर से सेट करें।​डार्क ब्राउन या ब्लैक आईशैडो से क्रीज बनाएं और क्रीज कट को उभारने के लिए फ्लैट ब्रश व कंसीलर का इस्तेमाल करें।​आउटर कॉर्नर पर रेड आईशैडो लगाएं और स्मोकी टच देने के लिए मरून शेड का इस्तेमाल करें।​आईलिड के सेंटर में गोल्ड प्रेस्ड ग्लिटर और इनर कॉर्नर्स पर शिमर लगाएं।​अंत में विंग्ड आईलाइनर के साथ आई मेकअप को फिनिशिंग टच दें।


​3. बेस मेकअप


​डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए दोबारा कंसीलर लगाएं।​इसके बाद अपनी स्किन टोन के मुताबिक लिक्विड फाउंडेशन लगाकर डैंप स्पॉन्ज से अच्छी तरह ब्लेंड करें जिससे एयरब्रश जैसा स्मूद लुक मिले।​क्रीम बेस्ड कॉन्टोरिंग स्टिक से गालों जॉलाइन और नाक को शार्पनेस दें।​गालों पर डार्क पिंक ब्लश लगाएं और ट्रांसलूसेंट लूज पाउडर की हल्की परत से मेकअप को लॉक कर दें।


​फाइनल टच

​चेहरे के हाई पॉइंट्स पर हाइलाइटर लगाकर ग्लो बढ़ाएं।​ब्राउन और ब्लैक पेंसिल से आइब्रोज़ को फुलर लुक दें और ब्रश से नेचुरल टेक्सचर दें।​वॉटरलाइन पर जेल बेस्ड ब्लैक लाइनर लगाएं और आउटर कॉर्नर पर आईशैडो के साथ मर्ज करें।​इसके बाद फॉल्सलैशेज मस्कारा और मीडियम पिंक टोन की लिपस्टिक लगाए।​अंत में मेकअप फिक्सर स्प्रे करना न भूलें ताकि आपका लुक पूरे दिन तरोताजा बना रहे।


​अपने इस खूबसूरत मेकअप लुक को परफेक्ट राजपूती और शाही फील देने के लिए अपनी पोशाक के अनुसार पारंपरिक राजस्थानी ज्वैलरी जैसे बोरला मांग टीका और कड़े जरूर पहनें जिससे आपका ओवरऑल अपीयरेंस बेहद आकर्षक लगे।

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Karwa Chauth makeup look, Rajputi bridal makeup, Rajputi makeup look step by step, Karwa Chauth special makeup 2026, traditional Rajasthani bridal makeup, Rajputi bridal look, Karwa Chauth beauty tips, Karwa Chauth makeup tutorial,

Mixed Bag

News

प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

Ifairer