1 of 1 parts

4 साल के BSc छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब सीधे MTech में मिलेगा एडमिशन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Aug, 2026

4 साल के BSc छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब सीधे MTech में मिलेगा एडमिशन
देश के विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने नियम स्पष्ट करते हुए 4 साल की BSc ऑनर्स और रिसर्च डिग्री वाले छात्रों को सीधे MTech और ME पाठ्यक्रमों में प्रवेश की मंजूरी दे दी है।

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने पहले ही 4 साल के स्नातक पाठ्यक्रमों को पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के समकक्ष मान लिया था। इसके बावजूद कई तकनीकी संस्थानों में एडमिशन को लेकर भ्रम बना हुआ था। दिल्ली की डीटीयू और एनएसयूटी जैसी प्रमुख यूनिवर्सिटीज में छात्र प्रवेश को लेकर परेशान थे, क्योंकि कुछ संस्थान केवल BE और BTech वालों को ही MTech के लिए योग्य मान रहे थे। इस भ्रम को दूर करने के लिए शिक्षकों की संस्था इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस ने काउंसिल से पूरे देश में एकसमान नियम लागू करने की मांग की थी।



​नियम स्पष्ट होने के बाद अब 4 साल की BSc पूरी करने वाले छात्र सीधे MTech में एडमिशन ले सकते हैं। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि छात्र किसी भी MTech ब्रांच में सीधे प्रवेश नहीं ले सकेंगे। एडमिशन केवल उन्हीं विषयों में मिलेगा जो छात्र के BSc स्ट्रीम से सीधे जुड़े हैं। इसके अलावा यह सुविधा मुख्य रूप से उन्हीं इंजीनियरिंग शाखाओं में मिलेगी, जहाँ पहले से MSc पास छात्रों को एडमिशन दिया जाता रहा है।​यह नया नियम केवल 4 साल वाले UG कोर्स पर ही लागू होगा। पुरानी 3 साल वाली BSc डिग्री वाले छात्रों को MTech करने के लिए पहले MSc पूरी करनी होगी। काउंसिल के इस फैसले से विज्ञान के छात्रों का एक साल बचेगा और उन्हें उच्च शिक्षा में बेहतर मौके मिलेंगे।


हेमलता शर्मा जयपुर

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


4 year BSc students MTech admission, 4-year BSc direct MTech admission, BSc students eligible for MTech,

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer