1 of 1 parts

प्रगतिवादी सोच ने महिलाओं को बंदिशें तोडऩे को प्रेरित किया : तापसी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Feb, 2019

प्रगतिवादी सोच ने महिलाओं को बंदिशें तोडऩे को प्रेरित किया : तापसी
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं के बीच प्रगतिशील सोच का जश्न मनाना जरूरी है, क्योंकि इसने उन्हें बंदिशों को तोडऩे की प्रेरणा दी है।
तापसी स्नैक ब्रांड कुरकुरे की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अनुबंधित की गई हैं।

यह ब्रांड नए टैगलाइन ‘ख्याल तो चटपटा है’ के साथ आया है, जो प्रगतिशील सोच का जश्न मनाता है। युवा भारतीय गृहिणियां प्रगतिशील सोच को पारंपरिक भारतीय परिवारों में लेकर आ रही हैं।

तापसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय गृहिणियां अपने परिवार में और समाज में बड़े पैमाने पर प्रगतिशील बदलाव लाने की प्रभावी वाहक रही हैं। मेरा दृढ़ता से मानना है कि महिलाओं के बीच इस प्रगतिशील सोच का जश्न मनना जरूरी है, जिसने उन्हें बाधाओं को पार करने और करियर बनाने व जुनून पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।’’

फिल्म ‘नाम शबाना’ की अभिनेत्री ने कहा कि यह उन महिलाओं को सम्मान देने का समय है, जो हमारे घरों पर राज करती हैं।
(आईएएनएस)

#महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


motivated women, break barriers,Taapsee Pannu

Mixed Bag

News

एक शहर, दो यार: रश्मिका दिखाएंगी कृति को असली वाला बेंगलुरु, कॉकटेल 2 के प्रमोशन में फुल ऑन मस्ती
एक शहर, दो यार: रश्मिका दिखाएंगी कृति को असली वाला बेंगलुरु, कॉकटेल 2 के प्रमोशन में फुल ऑन मस्ती

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0