1 of 1 parts

Numerology : जन्म तारीख में छिपा है आपके स्वभाव का सच: मूलांक से पहचानें अपनी एंगर पर्सनैलिटी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Jun, 2026

Numerology : जन्म तारीख में छिपा है आपके स्वभाव का सच: मूलांक से पहचानें अपनी एंगर पर्सनैलिटी
क्या आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है या आप इसे दबाकर रखते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार गुस्सा कोई अचानक आने वाली भावना नहीं बल्कि आपकी जन्म तारीख से जुड़ा ऊर्जा पैटर्न है। अपने मूलांक जन्मतिथि के अंकों का योग से जानिए अपनी एंगर पर्सनैलिटी। ​
आक्रामक और सीधी प्रतिक्रिया मूलांक 1, 5, 9:

​इस श्रेणी के लोगों का गुस्सा बेहद तेज होता है, लेकिन यह बहुत कम समय के लिए टिकता है। ​

मूलांक 1: 

1, 10, 19, 28 तारीख: 

जब इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है तो इनका गुस्सा भड़कता है। इनका रिएक्शन सीधा और हावी होने वाला होता है। 

मूलांक 5: 

5, 14, 23 तारीख : 

अधिक सोचने और मानसिक बेचैनी के कारण ये जल्दी चिड़चिड़े हो जाते हैं लेकिन उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं। 

मूलांक 9: 

9, 18, 27 तारीख : 
इनका गुस्सा सबसे तेज और आक्रामक होता है। ये गुस्से में कुछ भी बोल देते हैं पर भड़ास निकालने के बाद तुरंत सामान्य हो जाते हैं।

​भावनात्मक और गहरा गुस्सा मूलांक 2, 6, 8
​ये लोग स्वभाव से संवेदनशील होते हैं। इनका गुस्सा तुरंत बाहर नहीं आता बल्कि अंदर ही अंदर सुलगता रहता है। ​

मूलांक 2: 

2, 11, 20, 29 तारीख : 

ये दूसरों के व्यवहार से जल्दी आहत होते हैं। गुस्से को अंदर जमा करते रहते हैं जो बाद में बड़े ब्लास्ट के रूप में बाहर आता है। ​

मूलांक 6: 

6, 15, 24 तारीख : 

इनका गुस्सा रिश्तों में खटास और उम्मीदों के टूटने से जुड़ा होता है। जीवन की शांति भंग होने पर ही ये रिएक्ट करते हैं। 

मूलांक 8: 

8, 17, 26 तारीख: 

इनका गुस्सा धीमा लेकिन बहुत गहरा होता है। किसी भी अन्याय या मानसिक दबाव को ये लंबे समय तक दिल में पाले रखते हैं। ​

अप्रत्याशित और नियंत्रित गुस्सा मूलांक 3, 4, 7:

​इन मूलांक के लोगों की प्रतिक्रियाओं को भांपना मुश्किल होता है। ये परिस्थितियों के अनुसार रिएक्ट करते हैं। ​

मूलांक 3: 

3, 12, 21, 30 तारीख : इन्हें मान-सम्मान में कमी बर्दाश्त नहीं होती। ये चिल्लाने के बजाय अपने कड़े शब्दों और तर्कों से गुस्सा जाहिर करते हैं।

 ​मूलांक 4: 

4, 13, 22, 31 तारीख : 

इनका गुस्सा पूरी तरह से अप्रत्याशित होता है। अंदरूनी हताशा के कारण ये कब और किस बात पर भड़क उठेंगे कहना मुश्किल है। 

मूलांक 7 

7, 16, 25 तारीख: 

ये गुस्से में खुद पर गजब का नियंत्रण रखते हैं। ये चिल्लाने के बजाय खुद को शांत या अलग कर लेते हैं ताकि किसी का नुकसान न हो। जब आप अपने मूलांक के अनुसार अपने एंगर ट्रिगर्स को समझ लेते हैं तो आप गुस्से के वश में होने के बजाय उसे नियंत्रित करना सीख जाते हैं।

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Numerology, Anger personality, Mulank, Root number, Date of birth, Energy pattern,

Mixed Bag

News

सलमान खान के साथ मेरा कंफर्ट जोन रहा है, शबीना खान ने साझा किए सितारों के साथ काम के अनुभव
सलमान खान के साथ मेरा कंफर्ट जोन रहा है, शबीना खान ने साझा किए सितारों के साथ काम के अनुभव

Ifairer