मूलांक 5 के जातकों की आदत बन सकती है परेशानी का कारण जानिए क्या कहती है न्यूमरोलॉजी
By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Sep, 2026
अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव सोचने के तरीके और उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हर मूलांक की अपनी कुछ खासियतें और कमियां होती हैं। न्यूमरोलॉजी में मूलांक 5 को बहुत विशेष माना गया है। किसी भी महीने की 5 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि वाकपटुता तर्क संवाद और चतुरता का कारक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 5 के लोग अपनी बात रखने और दूसरों से बातचीत करने में काफी सहज और निपुण होते हैं।
हालांकि इस मूलांक के जातकों में एक खास प्रवृत्ति देखी जाती है। ये लोग हर मामले में अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें लगता है कि किसी भी विषय पर अपना विचार रखना बहुत जरूरी है। चाहे बात घर-परिवार की हो दोस्तों के बीच की हो ऑफिस का माहौल हो या फिर किसी की व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ा मामला हो अगर इन्हें लगता है कि इनकी बात किसी के काम आ सकती है तो ये अपनी राय तुरंत व्यक्त कर देते हैं।
कई बार इनकी यही आदत सामने वाले व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। अगर कोई व्यक्ति केवल अपनी समस्या साझा कर रहा हो और उसे किसी सलाह की आवश्यकता न हो तब भी मूलांक 5 के लोग उसे सलाह देना शुरू कर देते हैं। ऐसे समय में सामने वाले व्यक्ति को यह महसूस हो सकता है कि उसकी स्थिति को समझने के बजाय उस पर विचार थोपे जा रहे हैं। इस वजह से कई बार सामने वाला व्यक्ति खिझ महसूस करने लगता है और दूरी बनाने लगता है।
इसके साथ ही मूलांक 5 के लोग अपनी बात को तर्क और उदाहरणों के साथ समझाने का प्रयास करते हैं। इन्हें किसी विषय पर चर्चा करना पसंद होता है। अगर कोई इनकी बात से सहमत न हो तो ये आसानी से हार नहीं मानते और अपनी बात को सही साबित करने में लग जाते हैं। इससे साधारण बातचीत भी बहस में बदल जाती है।
लेकिन सही स्थान पर इस्तेमाल करने पर यही आदत इनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है। मूलांक 5 के लोगों की त्वरित सोच और बेहतरीन संवाद शैली इन्हें मार्केटिंग मीडिया अध्यापन सेल्स और जनसंचार जैसे क्षेत्रों में अपार सफलता दिलाती है।
हेमलता शर्मा जयपुर
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!