1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 : जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Aug, 2026

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 : जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बनेगा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है एवं नए अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आय के स्रोत बनेंगे परंतु खर्चे पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान से बचे एवं आराम जरूर करें। प्रेम संबंधों को बेहतर करने के लिए अपने साथी से खुलकर बातचीत करें। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृष राशिः इस सप्ताह आपको अपने परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सोच समझकर कर निर्णय लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न ले। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। हरा रंग आपके लिए शुभ है। 

मिथुन राशिः इस सप्ताह आपको अपने मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेवारियां बढ़ेगी परंतु सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको इस सप्ताह कुछ मानसिक दबाव महसूस होगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होगी। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कर्क राशिः इस सप्ताह परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने खान-पान को नियमित रखें एवं पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए भावनात्मक बातचीत करें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

सिंह राशिः इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप अपनी नेतृत्व क्षमता से बहुत अच्छा कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति में आय बढ़ेगी परंतु खर्च भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव को हावी न होने दे। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। सुनहरा रंग आपके लिएशुभ है। 

कन्या राशिः इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रशंसा भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा एवं पहचान भी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। प्रेम संबंधों को बेहतर करने के लिए अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। हर रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः इस सप्ताह आपके मित्रों और परिचितों से अच्छे संपर्क बनेंगे। कार्य क्षेत्र में रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेगी जिसे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन संबंधी फैसलों में जल्दी बाजी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए संतुलित खानपान ले। प्रेम संबंधों में रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आपके सारे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र में जिम्मेवारी बढ़ेगी एवं कोई महत्वपूर्ण अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु निवेश सोच समझकरकरें।। संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपने मन की बात साथी से कहें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः इस सप्ताह नए संपर्कों से लाभ होगा एवं यात्रा भी लाभदायक रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी एवं नई संभावनाएं भी बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आप अपने व्यवसाय संपर्क से लाभ उठाएं। आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु ज़्यादा परिश्रम ना करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। आपके लिए शुभ है। 

मकर राशिः इस सप्ताह प्रभावशाली लोगों से संपर्क करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने पुराने काम निपटाना चाहिए और नई योजनाएं बनाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश के मामला में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव न लें एवं अत्यधिक परिश्रम ना करें। प्रेमसंबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से करें। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशिः सप्ताह मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए संपर्क बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ होगी और कहीं नई संभावनाएं भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और साझेदारी से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु भावनात्मक तनाव ना लें। प्रेम संबंधों में साथी के साथ विश्वास मजबूत होगा। नीला रंग आपके लिए शुभ है। 

मीन राशिः इस सप्ताह परिवार और समाज से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपने अनुभव का उपयोग कर कर आगे बढ़ना चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए दिनचर्या और आराम पर ध्यान दें। रिश्तो में संवेदनशीलता मिठास लेकर आएगी। हल्का पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Weekly Horoscope (June 15–21, 2026), Ascendant Sign Forecast, Career and Finances, Health and Family Life, Astrological Predictions, Recommended Actions and Remedies, Precautionary Advice,

Mixed Bag

News

ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए जनगणना नहीं होने दिया : अग्निमित्रा पॉल
ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए जनगणना नहीं होने दिया : अग्निमित्रा पॉल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0