1 of 1 parts

भाग्योंदय की कुंजी: हथेली का रंग और रेखाएं खोलती हैं किस्मत के ढेरों राज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Aug, 2026

भाग्योंदय की कुंजी: हथेली का रंग और रेखाएं खोलती हैं किस्मत के ढेरों राज
​हस्तरेखा विज्ञान में इंसान के हाथों की बनावट हथेली के रंग और रेखाओं के आधार पर जीवन में मिलने वाले फलों का गहरा विश्लेषण किया गया है। शरीर के विभिन्न लक्षणों से यह आसानी से समझा जा सकता है कि आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा। आपकी हथेली की स्थिति और रंग दरअसल आपके भाग्य का ही दर्पण होते हैं।​पुरुषों के हाथ में छिपी सफलता की निशानी



​पुरुषों की बात करें तो चौड़ी और लंबी हथेली को शास्त्रों में अत्यंत फलदायी माना गया है। यदि किसी पुरुष की हथेली का रंग हल्का लाल हो और नाखून गुलाबी या लाल चमक वाले हों तो ऐसा व्यक्ति आर्थिक रूप से बेहद समृद्ध बनता है। ऐसे लोगों को जीवन में तमाम भौतिक सुख-सुविधाएं बहुत आसानी से मिल जाती हैं। इसके विपरीत बहुत सूखीपतली और मांस-रहित हथेली वाले पुरुषों को जीवन में अधिक कठिनाइयों और आर्थिक संघर्षों से गुजरना पड़ता है।


​तीन प्रमुख रेखाओं का अद्भुत संयोग


​हाथ की तीन मुख्य रेखाओं- जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा का स्पष्ट होना अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग माना जाता है। यदि यह रेखाएं बिना कटी-फटी हों और हथेली के एक छोर से दूसरे छोर तक बिल्कुल साफ दिखाई दें तो ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और उनका जीवन धन-धान्य से भरा रहता है।​हथेली का रंग बताता है आपका स्वभाव और आर्थिक स्थिति

लाल हथेली: मजबूत आर्थिक स्थिति और धनी होने का प्रतीक मानी जाती है।


पीली हथेली: संकेत देती है कि व्यक्ति नकारात्मक आदतों की ओर आकर्षित हो सकता है।


सफेद या काली हथेली: धन की कमी और अत्यधिक कड़े परिश्रम को दर्शाती है।नीली हथेली: ऐसे व्यक्तियों में अनुचित या नशीले पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति पाई जा सकती है।


​महिलाओं के लिए सौभाग्य और सुख के प्रतीक


​महिलाओं की हथेली में गहरी कोमल और स्पष्ट रेखाओं का होना अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। यदि किसी महिला की हथेली पर कमल का निशान बने तो उसे योग्य और प्रतिष्ठित जीवनसाथी मिलता है। हथेली में शंख हाथी घोड़ा कछुआ या तराजू जैसे शुभ प्रतीक चिह्नों का होना परिवार में सुख-समृद्धि और अपार तरक्की लाता है।​अपनी हथेली के इन खास लक्षणों को पहचानकर आप भी अपने जीवन और भविष्य के कई अनसुलझे रहस्यों को जान सकते हैं।


हेमलता शर्मा जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


palmistry, palm reading, palm lines, palmistry secrets, palmistry predictions, palm lines meaning, palm color meaning, palmistry and luck, signs of good luck, lucky palm signs, palmistry wealth signs, palmistry money signs, palmistry success signs

Mixed Bag

News

केंद्र ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश, प्रति ग्राहक 9 सिम की उच्चतम सीमा को न पार करें
केंद्र ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश, प्रति ग्राहक 9 सिम की उच्चतम सीमा को न पार करें

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0