1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026; जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Aug, 2026

साप्ताहिक राशिफल  3 अगस्त से 9 अगस्त 2026;   जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः 
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे और आप इनका लाभ उठाकर नई योजनाओं को कार्यान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आप निवेश अवश्य करें अन्यथा धन खर्च हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मौसम संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव आ सकता है इसीलिए छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। आपका शुभ रंग लाल है। 


वृष राशिः  

इस सप्ताह आप ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे एवं आपकी सराहना करेंगे। कार्यों से संबंधित यात्रा लाभकारी रहेगी। धन का आगमन होगा एवं आप किसी कारोबार में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी एवं आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन राशिः 

यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी सभी कार्य पूर्ण कर लेने चाहिए। कार्यों से संबंधित यात्रा का योग भी बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें एवं किसी के दबाव में कोई भी फैसला न लें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाई अन्यथा मतभेद हो सकता है। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कर्क राशिः  

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा एवं उन्नति होगी। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा एवं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु भरपूर नींद ले। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और खुशी मिलेगी। सफेद रंग आपके लिए लकी है। 

सिंह राशिः  


यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा एवं वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति लाभकारी रहेगी। भूमि या भवन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा एवं आपके पार्टनर की तरफ से विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। आप नारंगी रंग का अधिक प्रयोग करें। 

कन्या राशिः 

यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुलझाना पड़ेगा। कोई अनावश्यक खर्च आने से आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाएगी।स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में आपको बहुत ही विनम्रता पूर्वक रहना पड़ेगा अन्यथा मतभेद हो सकता है। जैतून हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः  

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी समस्याएं थी उनका समाधान निकलेगा एवं आपको कोई अच्छी सूचना मिलेगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी भी तरह का मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं पार्टनर के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। लैवेंडर रंग आपके लिए लकी है। 

वृश्चिक राशिः  

इस सप्ताह आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों को पूर्ण करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। धन का आगमन होगा परंतु उतना ही खर्च भी होगा। आर्थिक दिक्कतें न बढ़ें इसके लिए निवेश करना जरूरी है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा थकान हो सकती है। इस सप्ताह आप काम से कम बोलें। प्रेम संबंधों में धीरज से काम ले एवं अपने पार्टनर की बात को सुने। लाल रंग का अधिक प्रयोग करें। 

धनु राशिः   

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आगे बढ़ाने के नवीन अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपको आलस नहीं करना है। किसी भी तरह के विवाद को आपस में सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए विश्राम अवश्य करें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें एवं उन्हें समय दें। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। 

मकर राशिः  

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप ध्यान पूर्वक कार्य करें अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाल लिया जा सकता है। आपको पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में खिन्नता आ सकती है धैर्य रखें। भूरे रंग का अधिक प्रयोग करें। 

कुंभ राशिः  
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी परंतु आपको अपनी योजनाएं अपने तक ही रखनी चाहिए। धन का आगमन होगा जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य के लिए कोई भी तरह का मानसिक तनावना लें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और आपको खुशी प्राप्त होगी। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः  यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा एवं आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिलेंगे। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एवं पार्टनर के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। सी ग्रीन रंग आपके लिए लकी है। 


(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Weekly Horoscope August 2026, Ascendant Sign Predictions, Family Life Outlook, Financial Situation Forecast, Health and Career Horoscope, Astrological Precautions,

Mixed Bag

News

मृणाल ठाकुर बर्थ डे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा किस्मत कनेक्शन
मृणाल ठाकुर बर्थ डे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा किस्मत कनेक्शन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0