1 of 1 parts

वाणी में जादू और स्वभाव में मिठास इन 3 राशियों के सामने हर कोई हो जाता है नतमस्तक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Aug, 2026

वाणी में जादू और स्वभाव में मिठास इन 3 राशियों के सामने हर कोई हो जाता है नतमस्तक
ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि के ग्रहों की स्थिति से प्रभावित होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी मीठी वाणी और शांत स्वभाव का जादू हर किसी पर चल जाता है। ये लोग अपनी बातचीत के खास अंदाज से बहुत जल्दी दूसरों के प्रिय बन जाते हैं।​वृषभ राशिपृथ्वी तत्व से जुड़ी वृषभ राशि के लोग हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं और हर किसी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। इनका शांत स्वभाव और बोली की मिठास लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। यह लोग अपनी बात रखने से ज़्यादा दूसरों की बातें सुनना पसंद करते हैं। इसी वजह से लोग इनके सामने आसानी से अपने दिल की बात कह पाते हैं।​तुला राशिजीवन के हर पहलू में संतुलन बनाकर चलने वाले तुला राशि के जातकों का स्वभाव बहुत मिलनसार होता है। यह लोग किसी भी माहौल में बहुत जल्दी ढल जाते हैं और अपनी बातचीत के अनूठे अंदाज़ से पहली ही मुलाकात में लोगों को अपना बना लेते हैं। इनका यही गुण इन्हें समाज में एक खास पहचान दिलाता है।​मीन राशिजल तत्व की मीन राशि के जातक बेहद संवेदनशील और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। सामने वाले व्यक्ति के मन की स्थिति को भांपने में इन्हें महारत हासिल होती है। यह परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं और इनकी बोली में एक अनोखी मिठास होती है। इसी खूबी के दम पर यह हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बना लेते हैं।हेमलता शर्मा जयपुर

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में


Zodiac ,Sweet Nature

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer