साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 : जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है
By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Aug, 2026
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः इस सप्ताह आपका परिचितों और मित्रों से संपर्क बढ़ेगा एवं समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेवारी मिलेगी एवं आप नेतृत्व क्षमता का उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले एवं थकान ना होने दे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लाल रंग आपके लिए शुभ है।
वृष राशिः इस सप्ताह आपकी बात समाज एवं परिवार में महत्वपूर्ण रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके रुके हुए काम बनेंगे एवं नई नौकरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी बचत अवश्य करें।
खान पान का ध्यान रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशिः इस सप्ताह नए लोगाें से मुलाकात होगी जिससे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी ,साथियों से बना कर रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा परंतु निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव ना लें एवं आराम करें। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा एवं गलतफहमियां दूर होगी। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
कर्क राशिः
इस सप्ताह परिवार का सहयोग मिलेगा एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा एवं वरिष्ठों से संबंध अच्छे रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चलें अन्यथा खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न लें अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए स्पष्ट रूप से बातचीत करें। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
सिंह राशिः इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलेगा एवं प्रमोशन भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु दिखावे के लिए खर्च ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु अत्यधिक काम ना करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः इस सप्ताह आपके संपर्क प्रभावशाली लोगों से हो सकते हैं। हमारे क्षेत्र में योजना बनाकर कlम करें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आय एवं व्यय का समन्वय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें अन्यथा पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। प्रेम संबंधों में अपनी साथी की छोटी-छोटी बातों पर आलोचना न करें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशिः इस सप्ताह आपको अपने दोस्तों का सहयोग मिलेगा एवं नए संपर्क भी बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको साथ मिलकर चलने से लाभ होगा एवं कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे एवं विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आपकी बातों का बहुत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु सफलता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं निवेश को समझ कर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं नींद पूरी ले। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी एवं पुराने मतभेद समाप्त होंगे । मैरुन रंग आपके लिए शुभ है।
धनु राशिः इस सप्ताह आपको यात्रा से लाभ होगा एवं नए संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं नई जिम्मेवारियां भी मिलेगी। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु उधार देने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशिः इस सप्ताह आपका प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा जिससे लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी परंतु नई उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त आराम भी करें। प्रेम संबंधों में आप साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेगे। भूरा रंग आपके लिए लकी है।
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपके नए मित्र बनेंगे एवं आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपनी रचनात्मक शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। आर्थिक स्थिति में आय बढ़ेगी परंतु साथ-साथ खर्चा भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक रूप से शांत रहे एवं योग आदि करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे एवं पुराने संबंध भी वापस आ सकते हैं। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है।
मीन राशिः इस सप्ताह परिवार और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा और आप विनम्रता से सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आप बचत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु आराम अवश्य करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...