1 of 1 parts

तर्कशक्ति और अटूट जिज्ञासा जानिए क्यों हर बात की तह तक जाते हैं मूलांक 5 वाले लोग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Aug, 2026

तर्कशक्ति और अटूट जिज्ञासा जानिए क्यों हर बात की तह तक जाते हैं मूलांक 5 वाले लोग
​अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी एक अलग ताकत और खासियत होती है। कुछ लोग स्वभाव से बेहद शांत और गंभीर होते हैं तो कुछ लोग ऊर्जा और नए विचारों से भरे रहते हैं। इन्हीं में से सबसे अलग होते हैं मूलांक 5 के जातक, जिनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी कभी न खत्म होने वाली जिज्ञासा होती है।



​यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 बनता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस मूलांक पर ग्रहों के राजकुमार बुध का सीधा प्रभाव होता है। बुध को तीक्ष्ण बुद्धि तर्क क्षमता संवाद कौशल और त्वरित निर्णय लेने का कारक माना गया है। यही कारण है कि इस मूलांक से जुड़े लोग किसी भी बात को बिना सोचे-समझे या बिना सवाल किए स्वीकार नहीं करते हैं।



​मूलांक 5 के लोगों के मन में हर स्थिति को लेकर सवाल उठते रहते हैं। यह लोग ऐसा ही क्यों हुआ या इसके पीछे की असली वजह क्या है जैसे प्रश्नों के उत्तर खोजे बिना शांत नहीं बैठते हैं। उनकी यही उत्सुकता कई बार दूसरों को हैरान कर देती है लेकिन असल में यह उनका नया सीखने और गहराई तक जाने का स्वाभाविक तरीका होता है।


​इन जातकों को एक ही ढर्रे पर चलना या रोज एक जैसा काम करना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इन्हें अपने जीवन में नयापन नए लोग नई जगहें और नए विषय बहुत आकर्षित करते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के कारण यह एक साथ कई कामों को संभालने में माहिर होते हैं और अक्सर अपनी बातचीत की शैली से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं।​अंक शास्त्र के जानकारों के अनुसार यदि मूलांक 5 के लोग अपनी इस असीम जिज्ञासा और खोजी प्रवृत्ति को सही दिशा में लगाएं तो यह पत्रकारिता शोध कार्य डेटा एनालिसिस शेयर मार्केट बिजनेस और आईटी जैसे क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।



हेमलता शर्मा जयपुर

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप


numerology number 5, number 5 numerology, numerology number 5 personality, people born on 5 14 23, number 5 characteristics

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer