1 of 1 parts

तिरंगा ढोकला : स्वादिष्ठ, सेहतमंद और मिनटों में तैयार होने वाला तिरंगा नाश्ता, यहां देखें रेसिपी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 Aug, 2026

तिरंगा ढोकला : स्वादिष्ठ, सेहतमंद और मिनटों में तैयार होने वाला तिरंगा नाश्ता, यहां देखें रेसिपी
तैयारी का समय 15 मिनट 
बनाने का समय 20 मिनट 

सर्विंग दो लोगों के लिए 
सूजी, ताजे दही और सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से तैयार तिरंगा ढोकला स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन संगम है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास तौर पर पसंद किया जाने वाला यह नाश्ता बिना किसी कृत्रिम रंग के, पालक और गाजर की पौष्टिकता से भरपूर होता है। भाप (स्टीम) में मिनटों में तैयार होने वाली यह झटपट और आसान रेसिपी न केवल देखने में बेहद आकर्षक लगती है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक परफेक्ट और लाइट स्नैक विकल्प है।
जरूरी सामग्री: 

दो बड़ी कटोरी सूजी, तीन छोटे चम्मच दही, एक गाजर बारीक कटी हुई जिसे मिक्सर मैं डालकर थोड़ा हल्दी पाउडर डालकर पेस्ट तैयार किया हुआ, एक पलक की पत्तियां थोड़ा धनिया पत्ती एक हरी मिर्च सभी को बढ़िया धोकर मिक्सर में पेस्ट बनाया हुआ, एक पैकेट ईनो, राय जरा दो सूखी लाल मिर्च नमक स्वाद अनुसार, 5 7 टूथपिक, दो-तीन छोटे चम्मच तेल। 

बनाने की विधि: 
सबसे पहले एक बड़े बॉल में सजी लेकर उसमें दही व नमक डालकर 5 मिनट के लिए रेस्ट पर रखेंगे, अब सूजी को तीन भागों में बाटेंगे एक में पालक वाला पेस्ट डालेंगे, हरा पेस्ट तैयार है। दूसरे में गाजर का पेस्ट डालकर मिक्स करेंगे, तीसरे भाग में पानी डालकर सफेद पेस्ट ही रखेंगे, अब तीनों को अलग-अलग प्लेट में तेल लगाकर 10 मिनट के लिए स्टीम करेंगे, वह ठंडा होने देंगे, अब स्क्वायर शेप में काट लेंगे, अब तीनों को एक टूथपिक में अरेंज करेंगे, अब थोड़ा सा तेल लेकर उसमें लाल सूखी मिर्च राई ,जीरा डालकर तड़का लगाएंगे, हमारे यम्मी, टेस्टी, ट्राई कलर ढोकला रेडी है। 

-श्वेता ईनाणी,  फूड ब्लॉगर, उदयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Tricolor Dhokla Recipe, Independence Day Recipe, Suji Dhokla Recipe, Healthy Steamed Snacks, Spinach Carrot Dhokla, Indian Tricolor Food Items,

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer