यूपी में शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Nov, 2026

यूपी में शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं पीएमश्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और आईएफपी पैनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने चार गाइड वीडियो तैयार कर विभागीय यूट्यूब चैनल निपुण भारत उत्तर प्रदेश पर उपलब्ध कराए हैं। इधर, अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और आईएफपी पैनल के उपयोग संबंधी गाइड वीडियो सभी शिक्षक देखें और उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का कक्षा-शिक्षण में दैनिक उपयोग सुनिश्चित करें। 

ज्ञात हो कि इस पहल से तकनीक आधारित शिक्षण को गति देने और विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज, रोचक एवं प्रभावी बनाने का लक्ष्य है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एवं एआरपी को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक जारी किए गए चारों गाइड वीडियो देखें। 

जिन विद्यालयों में आईसीटी संसाधन उपलब्ध हैं, वहां उनका कक्षा-शिक्षण में दैनिक उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। इस कार्य की समीक्षा विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से की जाएगी। इन वीडियो के माध्यम से शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के फीचर्स एवं उपयोग, आईसीटी लैब के जरिए कक्षा-शिक्षण, डिजिटल पुस्तकालय से सीखने के अवसर और आईएफपी पैनल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य डिजिटल संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर कक्षा-शिक्षण को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण और प्रभावी बनाना है। -आईएएनएस

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer