1 of 1 parts

घर के मेन एंट्रेंस को बनाएं बेहद खास, अपनाएं ये 8 शानदार और ट्रेंडी डोर हैंगिंग आइडियाज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Nov, 2026

घर के मेन एंट्रेंस को बनाएं बेहद खास, अपनाएं ये 8 शानदार और ट्रेंडी डोर हैंगिंग आइडियाज

​किसी भी घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता बल्कि यह घर की पहली झलक और आपकी शैली का परिचय देता है। जब कोई मेहमान आपके घर की देहरी पर कदम रखता है तो सबसे पहले उसकी नजर मेन एंट्रेंस पर ही पड़ती है। एक खूबसूरत और आकर्षक डोर हैंगिंग आपके घर के स्वागत भाव को दोगुना कर देती है। पारंपरिक भारतीय संस्कृति में तोरण या डोर हैंगिंग लगाने का विशेष महत्व माना गया है। आधुनिक इंटीरियर ट्रेंड्स और पारंपरिक कला के बेहतरीन तालमेल से आप अपने मुख्य द्वार को एक नया और जादुई रूप दे सकते हैं।


​सबसे पहला और सदाबहार विकल्प फूलों का ट्रेडिशनल तोरण है। गेंदे के खिले हुए फूलों, मोतियों और पारंपरिक लटकनों से सजा रंग-बिरंगे तोरण आपके प्रवेश द्वार को जीवंत बना देते हैं। खास तौर पर त्योहारों या शुभ अवसरों पर नारंगी और पीले रंगों का यह संयोजन घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यदि आप अपने घर को एक प्राकृतिक और मिनिमलिस्टिक स्पर्श देना चाहते हैं, तो लकड़ी के मनकों से बने डोर हैंगिंग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। छोटे सजावटी पैटर्न और हल्की घंटियों के साथ इनका प्राकृतिक रूप पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की सजावट के साथ आसानी से मेल खा जाता है।


​आजकल मैक्रैम डोर हैंगिंग का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सूती रस्सियों और खूबसूरत गांठों से तैयार यह हस्तनिर्मित डिज़ाइन आपके प्रवेश द्वार को बेहद क्लासी लुक देता है। क्रीम या बेज जैसे शांत रंग आपके दरवाजे पर एक सरल और सुरुचिपूर्ण प्रभाव छोड़ते हैं। इसके अलावा मिरर वर्क वाले डोर हैंगिंग भी पारंपरिक कला प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। छोटे-छोटे दर्पणों और रंग-बिरंगे धागों से सजी यह कलाकारी जब धूप या रोशनी के संपर्क में आती है, तो घर के बाहर एक अलग ही चमक बिखर जाती है।​यदि आपको घर में संगीत या सकारात्मक ध्वनि पसंद है तो बेल डोर हैंगिंग आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। धातु की घंटियों और पीतल या एंटीक फिनिश वाले इन हैंगिंग्स की हल्की छनक घर के माहौल को खुशनुमा और स्वागतपूर्ण बना देती है। इसके अलावा कृत्रिम फूलों हरी पत्तियों और खूबसूरत रिबन से बने फूलों के घेरे या रिंग्स आपके दरवाजे को एक आधुनिक और यूनीक वेस्टर्न लुक देते हैं। आप मौसम के अनुसार रंगों का चुनाव करके इस सजावट को बार-बार बदल भी सकते हैं।


​अगर आप कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहते हैं, तो मोतियों से सजे डोर हैंगिंग या फिर घर पर ही बनाए गए डीआईवाई फैब्रिक डोर हैंगिंग का उपयोग कर सकते हैं। पुराने कपड़ों बचे हुए कतरनों पोम-पोम और बटनों की मदद से आप खुद अपने हाथों से एक किफायती और बेहद आकर्षक डिजाइन तैयार कर सकते हैं। यह न केवल आपके हुनर को निखारता है बल्कि आपके बजट पर भी भारी नहीं पड़ता। अपने घर के इस खास हिस्से को नया और आकर्षक रूप देने के लिए आज ही इनमें से किसी बेहतरीन आइडिया को चुनें और अपने मेहमानों का दिल जीत लें।

हेमलता शर्मा जयपुर

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


main door hanging ideas, trendy door hanging designs, Diwali door decoration ideas, traditional Indian toran designs, decorative torans for home entrance, floral toran decoration, marigold flower toran, pearl and tassel door hangings,

Mixed Bag

News

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग
दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

Ifairer