1 of 1 parts

अपराजिता के पौधे पर बंपर फूल खिलाने के जादुई उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Oct, 2026

अपराजिता के पौधे पर बंपर फूल खिलाने के जादुई उपाय

​घर के आंगन और बालकनी में हरा भरा और नीले सफेद फूलों से लदा अपराजिता का पौधा हर किसी का मन मोह लेता है लेकिन कई बार उचित देखभाल न मिलने के कारण इसमें फूल आना बंद हो जाते हैं और बेल केवल लंबी होती जाती है जिससे गार्डनिंग के शौकीन लोग परेशान हो जाते हैं यदि आपके पौधे के साथ भी यही समस्या हो रही है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है गार्डनिंग एक्सपर्ट तुषार जोशी ने अपराजिता के पौधे को घना बनाने और उस पर ज्यादा से ज्यादा फूल लाने के कुछ बेहद आसान और असरदार नुस्खे बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने पौधे को फूलों से भर सकती हैं


​पर्याप्त धूप का ध्यान रखें


अपराजिता के पौधे में बंपर फ्लावरिंग के लिए सबसे पहली और महत्वपूर्ण शर्त भरपूर प्राकृतिक रोशनी है यदि आपका पौधा छायादार जगह पर रखा है तो वह केवल हरा भरा दिखेगा लेकिन उसमें फूल नहीं खिलेंगे इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना कम से कम पांच से छह घंटे की सीधी धूप मिल सके पर्याप्त धूप मिलने से पौधे की बढ़त अच्छी होती है और उसमें नई कलियां बनने लगती हैं। 


​समय पर फलियां तोड़ना जरूरी है

अपराजिता के पौधे पर अक्सर हरी और भूरी फलियां बनने लगती हैं जिनमें बीज होते हैं। यदि आप पौधे पर ज्यादा फूल चाहते हैं तो इन फलियों को समय समय पर तोड़कर अलग करते रहें यदि आप इन्हें पौधे पर ही छोड़ देंगे तो पौधा अपनी सारी ऊर्जा बीज बनाने में लगा देगा और फूलों का आना बहुत कम हो जाएगा। 


​नियमित प्रूनिंग से पौधे को घना बनाएं

अगर आपके पौधे की बेल बहुत लंबी हो रही है लेकिन उसमें नई शाखाएं नहीं निकल रही हैं तो उसकी हल्की छंटाई यानी प्रूनिंग जरूर करें । ऊपर की टहनियों को हल्का काटने से पौधे में से नई नई शाखाएं फूटती हैं जिससे पौधा बहुत जल्दी घना और सुंदर दिखने लगता है। 


​सही मात्रा में पानी दें


अपराजिता के पौधे को नमी वाली मिट्टी पसंद होती है लेकिन गमले में बहुत अधिक पानी जमा नहीं होना चाहिए। गमले में पानी केवल तभी डालें जब उसकी ऊपरी मिट्टी सूखी हुई नजर आए बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं और पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। 


​पोटैशियम युक्त जैविक खाद का प्रयोग करें

इस पौधे को बहुत ज्यादा रासायनिक खाद की जरूरत नहीं होती है। अत्यधिक नाइट्रोजन वाली खाद देने से केवल पत्तियां बढ़ती हैं और फूल कम आते हैं इसलिए पौधे में संतुलित मात्रा में डीएपी या फिर घर पर केले के छिलकों से तैयार खाद डालें। केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम पौधे में ढेरों फूल खिलाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Aparajita plant care, Aparajita flowering tips, how to get more flowers on Aparajita plant, Aparajita plant gardening tips, butterfly pea plant care, butterfly pea flower growing tips, Aparajita plant maintenance, how to grow Aparajita at home

Mixed Bag

News

मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Ifairer