1 of 1 parts

लो-मेंटेनेंस इंडोर प्लांट्स जो कभी नहीं सूखते और घर को देंगे परफेक्ट एस्थेटिक लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Sep, 2026

लो-मेंटेनेंस इंडोर प्लांट्स जो कभी नहीं सूखते और घर को देंगे परफेक्ट एस्थेटिक लुक
​घर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना हर किसी की चाहत होती है लेकिन आजकल की व्यस्त दिनचर्या में पौधों की लगातार देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है।कई बार पानी देने में थोड़ी सी लापरवाही या धूप न मिलने की वजह से महंगे पौधे भी कुछ ही दिनों में सूखकर खराब हो जाते हैं।इस समस्या का समाधान करते हुए गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे कमाल के पौधों की सूची साझा की है जिन्हें बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। ये पौधे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सालों-साल हरे-भरे बने रहते हैं और आपके आशियाने को एक नया एस्थेटिक लुक भी देते हैं। 



​इस सूची में सबसे पहला नाम स्नेक प्लांट का आता है। यह पौधा कम पानी और बहुत कम रोशनी में भी बेहद आसानी से फलती-फूलती स्थिति में रहता है। इसके अलावा यह घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में भी काफी मददगार माना जाता है। दूसरे स्थान पर जेट-ब्लैक या गहरे हरे पत्तों वाला जीजी प्लांट है जो हफ्तों तक बिना पानी के भी एकदम तरोताजा नजर आता है। 



​अगर आप अपने लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो अरेका पाम और स्पाइडर प्लांट बेहतरीन विकल्प हैं।स्पाइडर प्लांट को आप हैंगिंग बास्केट में लगाकर अपनी बालकनी को एक विंटेज वाइब दे सकते हैं।वहीं दिल के आकार की पत्तियों वाला हार्टलीफ फिलोडेंड्रॉन और कई रंगों में आने वाला सिंगोनियम आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। 


​वास्तु और सजावट दोनों के लिहाज से मनी प्लांट और जेड प्लांट हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहे हैं। मनी प्लांट को आप मिट्टी के साथ-साथ कांच की बोतल में पानी भरकर भी उगा सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा भी इस लिस्ट का एक मुख्य हिस्सा है क्योंकि इसकी मोटी पत्तियों में पहले से ही पानी जमा रहता है जिससे इसे बार-बार सींचने का झंझट खत्म हो जाता है। 


​रंग-बिरंगी पत्तियों वाला एग्लोनिमा जिसे चाइनीज एवरग्रीन भी कहते हैं घर के अंदरूनी हिस्सों के लिए एक शानदार पौधा है।इन पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें उगाने के लिए आपको किसी खास गार्डनिंग स्किल की जरूरत नहीं है। बस इन्हें अत्यधिक सीधी धूप से बचाएं और जरूरत के हिसाब से ही पानी दें। इन आसान इनडोर पौधों को अपने घर लाकर आप बिना किसी परेशानी के प्रकृति से जुड़ सकते हैं और अपने आशियाने को पूरे साल हरा-भरा बनाए रख सकते हैं। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि


low-maintenance indoor plants, best indoor plants, indoor plants that are easy to care for, low-care houseplants,

Mixed Bag

News

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0