1 of 1 parts

रिश्ते को उम्र भर मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Oct, 2026

रिश्ते को उम्र भर मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
प्यार का रिश्ता निभाना कोई आसान काम नहीं होता है क्योंकि इसे संभाल कर आगे बढ़ाने के लिए दोनों तरफ से लगातार प्रयास की जरूरत होती है और अगर दिल से चाहा जाए तो किसी भी रिश्ते को उम्र भर के लिए निभाया जा सकता है। समय बीतने के साथ अक्सर रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं लेकिन अगर समय रहते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पार्टनर के साथ रिश्ता हमेशा तरोताजा और मजबूत बना रहता है।

​सरप्राइज देने की आदत डालें


​रिश्ते में प्यार को हमेशा जिंदा रखने के लिए समय-समय पर अपने पार्टनर को सरप्राइज देना एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। लड़का हो या लड़की सरप्राइज हर किसी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए आप उन्हें अचानक किसी अच्छी जगह डिनर पर ले जा सकते हैं, उनके पसंद का कोई तोहफा दे सकते हैं या फिर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से पार्टनर को यह एहसास होता है कि आप उनकी खुशी का कितना ख्याल रखते हैं और इससे आपसी बॉन्डिंग और अधिक मजबूत होती है।


​पार्टनर की बात पर पूरा भरोसा रखें


​किसी भी मजबूत रिश्ते की सबसे पहली और अहम नींव सिर्फ और सिर्फ भरोसे पर ही टिकी होती है। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर की बातों पर विश्वास करना चाहिए और हर छोटी बात पर उन पर शक करने या टोकाटोकी करने से बचना चाहिए। यदि उनकी कोई आदत आपको पसंद नहीं आती है तो उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाएं। इससे रिश्ते में पारदर्शिता बनी रहती है और आपसी विश्वास गहरा होता है।


​खूबसूरत और पुरानी यादों को ताजा करें


​अपने पार्टनर के साथ बिताए गए पुराने और खास पलों को समय-समय पर याद दिलाना रिश्ते में नई ऊर्जा भर देता है। आप दोनों अपनी पहली मुलाकात पहली बातचीत डेट पर हुई किसी मीठी नोकझोक या साथ बिताए हसीन पलों को याद करके मुस्कुरा सकते हैं। ऐसा करने से ऐसा महसूस होता है जैसे आपका रिश्ता आज ही शुरू हुआ हो और पुरानी यादें रिश्ते की मिठास को हमेशा कायम रखती हैं।


​रोमांस को कभी कम न होने दें

​कई बार ऐसा देखा जाता है कि समय बीतने के साथ लोग अपने रिश्ते में रोमांस को नजरअंदाज करने लगते हैं जो रिश्ते के कमजोर होने का एक बड़ा कारण बनता है। हर इंसान की यह चाहत होती है कि उसका पार्टनर उसके साथ रोमांटिक रहे। इसलिए मौका मिलने पर प्यार भरी बातें करें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करें। इससे आप दोनों के बीच का प्यार हमेशा गहरा बना रहता है।

हेमलता शर्मा जयपुर

# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Relationship tips, how to keep a relationship strong, secrets to a lasting relationship, healthy relationship advice, tips for a happy relationship, ways to strengthen your relationship, maintaining a loving relationship, building a strong bond with your partner,

Mixed Bag

News

मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Ifairer