त्योहारों में स्वाद और सेहत का रखें खास ख्याल नहीं तो लापरवाही पड़ सकती है भारी
By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 Nov, 2026
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान मिठाइयां और स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगते हैं। लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाने-पीने का जमकर आनंद लेते हैं। लेकिन त्योहारों की इन खुशियों के बीच सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है।
दरअसल त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों की मांग बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि त्योहारों पर स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
त्योहारों में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
त्योहारों के दिनों में बाजारों में मिठाइयों नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बहुत ज्यादा होती है। अत्यधिक मांग के कारण कई बार खाने की चीजों को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाता है। इसके मुख्य कारणों में दूषित या मिलावटी खाना खाना लंबे समय तक बाहर रखा हुआ भोजन करना गंदे पानी से तैयार चीजें खाना और खाने से पहले हाथों की अच्छी तरह सफाई न करना शामिल है।
फूड पॉइजनिंग के प्रमुख लक्षण
फूड पॉइजनिंग होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसके सामान्य लक्षणों में पेट में तेज दर्द और ऐंठन होना उल्टी और जी मिचलाना बार-बार दस्त होना बुखार के साथ कमजोरी महसूस होना सिरदर्द और शरीर में दर्द होना तथा शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाना शामिल है।
बचाव के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
पके हुए खाने को दो घंटे से ज्यादा समय तक सामान्य कमरे के तापमान पर बिल्कुल न छोड़ें। बहुत गर्म मौसम में खाने को एक घंटे के भीतर फ्रिज में रख देना चाहिए। बचे हुए खाने को हमेशा अच्छी तरह ढककर फ्रिज में सुरक्षित रखें। किसी भी खाने की चीज को दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म जरूर करें। यदि खाने से किसी तरह की बदबू आए या उसके स्वाद में बदलाव लगे तो उसका सेवन बिल्कुल न करें।कच्चे और पके हुए भोजन को हमेशा अलग-अलग ही रखना चाहिए।
साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
खाना बनाने से पहले हमेशा अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोने चाहिए। फल और सब्जियों को हमेशा साफ पानी से ही धोना चाहिए। खाना बनाने वाले सभी बर्तनों को पूरी तरह साफ रखें।कच्चे मांस और सब्जियों को काटने के लिए अलग-अलग कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।हमेशा साफ और सुरक्षित पीने के पानी का ही उपयोग करें। खाने की चीजों को मक्खियों और अन्य कीड़ों से सुरक्षित बचाकर रखें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#वक्ष का मनचाहा आकार पाएं