मीरा राजपूत का नाम सुनते ही करण जौहर ने करिश्मा कपूर को रोका, बोले-आगे कुछ मत कहना
By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Nov, 2026

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई करण जौहर के शो कॉफी विद करण में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जब करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर को फोन लगाया। करिश्मा ने फोन तो उठा लिया लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बातचीत शो के सेट पर स्पीकर फोन के जरिए सब लोग सुन रहे हैं।
शुरुआत में वह करीना से नॉर्मल बातचीत करती रहीं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी आवाज करण जौहर और शो की टीम भी सुन रही है, वह हैरान रह गईं।
इस दौरान उनकी बातचीत में कुछ ऐसा हुआ कि सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे।
दरअसल, शो के एक खास सेगमेंट में मेहमानों को कुछ मशहूर हस्तियों को फोन करना था और उनसे हाय करण, इट्स मी कहलवाना था। ऐसा करने पर उन्हें पाइंट्स मिलने थे। इसी दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया। करीना ने उनसे पूछा कि क्या चल रहा है और वह क्या कर रही हैं?
इस पर करिश्मा ने बताया कि वह करीना का टॉक शो व्हाट वुमेन वांट देख रही हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंची थीं। करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा, मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं। सब कह रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है?
मीरा राजपूत का नाम सुनकर करण जौहर ने बातचीत के बीच में दखल दिया और करिश्मा को रोकते हुए कहा, तुम कॉफी विद करण पर हो, इससे आगे कुछ मत कहना। करण की बात सुनकर करिश्मा को एहसास हुआ कि उनकी बातचीत स्पीकर पर सब सुन रहे हैं। वह हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ओह नहीं, तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो बेबो?
इस पूरे घटनाक्रम में करिश्मा का मीरा का नाम लेने का अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने मीरा का जिक्र कुछ इस तरह किया, जैसे वह अपनी बहन से उनके बारे में कुछ मजेदार बातें साझा करने वाली हों। बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो व्हाट वुमेन वांट में पहुंची थीं।
शाहिद और करीना एक समय रिश्ते में थे, ऐसे में मीरा का करीना के शो में पहुंचना लोगों के लिए दिलचस्प रहा। शो के दौरान मीरा ने शाहिद के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शाहिद को बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बताया। साथ ही पति और जीवनसाथी के रूप में भी उनकी तारीफ की। -आईएएनएस
जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में
क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार