1 of 1 parts

स्वाद भी, देशभक्ति भी : घर पर आसान तरीके से बनाएं ट्राई कलर डोसा, यहाँ देखें रेसिपी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Aug, 2026

स्वाद भी, देशभक्ति भी : घर पर आसान तरीके से बनाएं ट्राई कलर डोसा, यहाँ देखें रेसिपी
तैयारी का समय 20 मिनट 
बनाने का समय 20 मिनट 

सर्विंग दो लोगों के लिए 

दक्षिण भारतीय खानपान की लोकप्रियता और देशभक्ति के रंगों का एक बेहतरीन संगम है ट्राई कलर डोसा। पारंपरिक डोसे के बैटर को प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों से तीन खूबसूरत रंगों में ढालकर तैयार किया जाने वाला यह व्यंजन स्वाद के साथ सेहत का भी सही संतुलन देता है। 

बिना किसी कृत्रिम रंग के, गाजर या टमाटर से तैयार नारंगी, सादे बैटर से बना सफेद और पालक व हरे धनिया की शुद्धता से सजा हरा रंग इस डोसे को बेहद आकर्षक बनाता है। स्वतंत्रता दिवस या किसी भी खास मौके पर ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के लिए यह एक पौष्टिक, क्रिस्पी और मिनटों में बनने वाली परफेक्ट रेसिपी है। 

जरूरी सामग्री: 

एक बड़ी कटोरी सूजी, गाजर का पेस्ट, पालक का पेस्ट, एक इनो का पैकेट, नमक स्वाद अनुसार, थोड़ा सा तेल, एक हरी मिर्च पालक के साथ क्रश की हुई, थोड़ा सा हरा धनिया, आलू का मसाला, मेयोनीज़। 

बनाने की विधि: 
सबसे पहले सूजी में दही नमक डालकर थोड़ी देर, 5-7 मिनट के लिए रेस्ट पर रख देंगे, आप सूजी के तीन पाठ करेंगे एक में पालक धनिया हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करेंगे वह दूसरे में गाजर का पेस्ट डालकर मिक्स करेंगे तीसरी में साधारण पानी डालकर सफेद सूजी का घोलन ही रहने देंगे, अब दवा रखेंगे मैं तीनों गोल में थोड़ा-थोड़ा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे, गाजर मिक्स सूजी वाला घोलन डालेंगे, फिर वाइट वाला ,फिर ग्रीन वाला गोल्डन दल कर उसे 5 मिनट के लिए ढक देंगे अब दूसरी तरफ पलट कर सीख लेंगे इस तरह हमारा ट्राई कलर डोसा रेडी है। 
 आलू के मसले मेयोनेज़ और टोमेटो सॉस के साथ इस सर्वे करें यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। शादी पौष्टिकता से भरपूर होता है बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आने वाली चीज हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर एक बार आप सभी लोगों से निवेदन है कि उसे ट्राई कीजिए और खाने का मजा लीजिए। जय हिंद जय भारत। 

-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, उदयपुर


#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


tricolor dosa, natural food coloring, patriotic recipe, South Indian breakfast, Independence Day food,

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer