1 of 1 parts

Summer Vacation 2026 चिलचिलाती गर्मी से चाहिए राहत भारत के इन 5 Cool हिल स्टेशंस पर बनाएं घूमने का प्लान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 May, 2026

Summer Vacation 2026 चिलचिलाती गर्मी से चाहिए राहत भारत के इन 5 Cool हिल स्टेशंस पर बनाएं घूमने का प्लान
समर वेकेशन ट्रेवल गाइड गर्मियों की छुट्टियों में आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं और इस शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी और चिलचिलाती गर्मी से दूर कहीं ठंडी और शांत जगह घूमना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर कंफ्यूजन यह रहती है कि आखिर कौन सी जगह बेहतर रहेगी घूमने के लिए। वैसे तो आपके पास काफी सारे विकल्प मौजूद हैं उन्हीं में से आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन विकल्प।
मनाली हिमाचल प्रदेश
अगर आप शहर की इस तेज गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो मनाली आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेगा। ठंडी वादियां और बहती नदियां इसे सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। यहां सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है साथ ही साथ रोहतांग पास पर घूमना इसे और भी आनंददायक और यादगार बनाएगा।

ऊटी तमिलनाडु
ऊटी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है और यह दक्षिण भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चाय के बागान रंग बिरंगे फूलों से सजे गार्डन और ठंडी जलवायु यात्रियों को खूब पसंद आती है। ऊटी लेक में बोटिंग और नीलगिरी माउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन राइड काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

लद्दाख
लद्दाख उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एडवेंचर और अलग अनुभव की तलाश में रहते हैं। ऊंचाई पर बसे इस इलाके में आपको साफ नीला आसमान शांत वातावरण और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। पैंगोंग लेक और नुब्रा वैली यहां के सबसे लोकप्रिय स्पॉट हैं जहां की खूबसूरती यात्रियों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

नैनीताल उत्तराखंड
नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है और यह गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। नैनी लेक में बोटिंग मॉल रोड पर शॉपिंग और स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय के खूबसूरत नजारे देखना यहां की खासियत है। यह जगह फैमिली ट्रिप और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग अपनी ठंडी हवा हरे भरे चाय के बागानों और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है। यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का दृश्य बेहद सुंदर लगता है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन की सवारी और टाइगर हिल से सनराइज देखना आपके सफर को यादगार बना देगा।

हेमलता शर्मा जयपुर

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Summer Vacation 2026, heat, trip ,cool hill stations, India, 5 cool hill stations in India

Mixed Bag

News

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

Ifairer