1 of 1 parts

पालक धनिया सूजी डोसा: बनाना है बहुत आसान और स्वाद भी है लाजवाब!

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Mar, 2026

पालक धनिया सूजी डोसा: बनाना है बहुत आसान और स्वाद भी है लाजवाब!
क्या आप साधारण डोसा खाकर बोर हो गए हैं? अगर हाँ, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी - पालक धनिया सूजी डोसा। यह डोसा न केवल खाने में मज़ेदार है, बल्कि पालक और धनिए के गुणों से भरपूर भी है, जो इसे और भी पौष्टिक बनाता है। 
यह रेसिपी बहुत ही आसान है और इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता। सूजी, दही और ईनो के इस्तेमाल से यह डोसा एकदम कुरकुरा और हल्का बनता है। इसे आप सुबह के नाश्ते में या शाम के स्नैक्स के तौर पर परोस सकते हैं। इस डोसा को आप अपनी पसंद के अनुसार आलू के मसाले, मिक्स वेज या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। 

तो इंतज़ार किस बात का है? आज ही घर पर ट्राई करें यह मज़ेदार और सेहतमंद पालक धनिया सूजी डोसा रेसिपी और अपने परिवार को खुश करें। 

सामग्रीः 
पालक - 7-8 पत्ते
धनिया 1 पूली
सूजी 1/2 kg
1 Eno का पैकेट
2 हरी मिर्च 
1/2 छोटा चम्मच दही 
नमक स्वादानुसार 

विधि:- 
सबसे पहले पालक व धनिए को अच्छे से साफ करके फिर मिक्सर में डालकर, दो हरी मिर्च डालेंगे व पेस्ट बनाएंगे। अब एक बड़े बाउल में सूजी लेंगे, नमक डालेंगे व पानी डालकर व दहीं डालकर पेस्ट बनाएंगे अब इसमें से थोड़े से पेस्ट को अलग करके उसमें पालक वाली प्यूरी डालेंगे व मिक्स करेंगे। 

अब दोनों बाउल में ईनो डालेंगे, व एक प्लास्टिक कोण में पालक वाली प्यूरी भरेंगे अब तवे पर बटर लगाकर कोण की सहायता से पेस्ट डालेंगे फिर सिंपल वाला मिक्सर चम्मच की सहायता से डालेंगे। अब तेल डालेंगे व 2-5 मिनट के लिए छोड़ देंगे, फिर पलट कर सेक लेंगे। हमारा पालक धनिया डोसा तैयार है। इसे मिक्स वेज जिसमें कार्न, शिमला मिर्च, टमाटर व प्याज के साथ सर्व करें। आलू के मसाले के साथ भी सर्व करें। सॉस व मियूनिज भी ले सकते हैं। 

-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लागर, उदयपुर


#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


disease-prone, rapidly, winter, summer, Spring, autumn, phlegm, accumulated, body, melting, cold, cough, lethargy, digestive weakness, heaviness, diet, daily routine,

Mixed Bag

News

किरण चौधरी प्राइड ऑफ राजस्थान 2026 अवॉर्ड से सम्मानित
किरण चौधरी प्राइड ऑफ राजस्थान 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

Ifairer