1 of 1 parts

पालक चीज कॉर्न मिनी डोसा : खाने के बाद आपकी तारीफ करते नही थकेंगे मेहमान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Jun, 2026

पालक चीज कॉर्न मिनी डोसा : खाने के बाद आपकी तारीफ करते नही थकेंगे मेहमान
तैयारी का समय: 15 मिनट 
बनाने का समय: 15 मिनट 

सर्विंग: 2 लोगों के लिए 

पालक चीज कॉर्न मिनी डोसा न केवल पौष्टिक है बल्कि यह बच्चों का पसंदीदा नाश्ता भी बन सकता है, क्योंकि इसमें उनकी पसंदीदा चीज और कॉर्न की टॉपिंग होती है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी तैयार हो जाता है। यह रेसिपी सूजी, बेसन और ताज़ा पालक के गुणों से भरपूर है। 

आवश्यक सामग्रीः 
एक कटोरी सूजी, आधी कटोरी बेसन, एक पालक पुरी का पेस्ट, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, एक किस कर ली हुई गाजर, थोड़े से अमेरिकन कॉर्न, एक से दो किस कर ली हुई चीज क्यूब, दो से तीन हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, स्वादानुसार नमक, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार ईनो (Ino), थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया, तलने के लिए तेल, और परोसने के लिए दही या टोमेटो सॉस। 

बनाने की विधिः 

पालक और बैटर तैयार करें: 
सबसे पहले पालक को धोकर हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में चलाकर एक महीन पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा हरा धनिया भी मिला दें। अब एक बड़े बाउल में सूजी और बेसन लें। इसमें पालक का पेस्ट डाल दें और थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते जाएँ, जिससे एक गाढ़ा बैटर तैयार हो जाए। इस बैटर में स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएँ। 

डोसा फैलाएँ: 

बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। जब आप डोसा बनाने जा रहे हों, तब बैटर में ईनो मिलाएँ और अच्छी तरह मिक्स करें। एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल लगाकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। बेटर को छोटे-छोटे मिनी डोसे के आकार में तवे पर फैलाएँ। 
टॉपिंग और कुकिंग: 

जब डोसा एक तरफ से अच्छे से सीख जाए, तो उसे पलट दें। अब इस सिके हुए हिस्से पर किस कर ली हुई गाजर, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, अमेरिकन कॉर्न और भरपूर किस कर ली हुई चीज फैलाएँ। ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें। ढक्कन लगाकर डोसे को धीमी आंच पर तब तक पकाएँ जब तक कि चीज अच्छे से पिघल न जाए और डोसा क्रिस्पी न हो जाए। 

गरमागरम परोसें: 

जब चीज पूरी तरह पिघल जाए, तो डोसा तैयार है। इसे गरमागरम दही या टोमेटो सॉस के साथ परोसें। यह हेल्दी और टेस्टी डोसा बच्चों के लंच बॉक्स या शाम के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

- श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, उदयपुर

#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Healthy Recipe, Spinach, Cheese, Corn, Mini Dosa, Breakfast, Kids Lunchbox, Rava Besan, Indo-Western Fusion, Vegetarian, Quick Recipe, Nutrition,

Mixed Bag

News

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0