1 of 1 parts

करवा चौथ सरगी स्पेशल: इस बार बनाएं रिच-क्रीमी दूध फेनी स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान रेसिपी और टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Oct, 2026

करवा चौथ सरगी स्पेशल: इस बार बनाएं रिच-क्रीमी दूध फेनी स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान रेसिपी और टिप्स
​करवा चौथ के पावन अवसर पर सरगी में कुछ पारंपरिक और मीठा बनाने का विचार है तो दूध फेनी एक बेहतरीन विकल्प है। उत्तर भारत में करवा चौथ के दिन फेनी बनाने का विशेष महत्व है। केसर इलायची और मेवों से भरपूर गाढ़े-मलाईदार दूध में भिगोई गई कुरकुरी फेनी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है इसे बनाना उतना ही आसान है।​आइए जानते हैं हलवाई जैसी मलाईदार और स्वादिष्ट दूध फेनी बनाने की आसान रेसिपी और कुछ खास टिप्स।


 आवश्यक सामग्री 

​दूध फेनी का असली स्वाद इसके गाढ़ेपन और मेवों के सही संतुलन पर निर्भर करता है:

​सूखी फेनी: आवश्यकतानुसार बाजार में मिलने वाली पतली और परतदार

​फुल क्रीम दूध: 2 कप​मिल्क पाउडर: 2 बड़े चम्मच​चीनी: 3 बड़े चम्मच स्वादानुसार​बादाम: 10-12​काजू: 10-12​पिस्ता: 5-6 (बारीक कटे हुए)​केसर धागे: 12-15​इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच​सूखी गुलाब की पंखुड़ियां: सजावट के लिएदूध फेनी बनाने की स्टेप - बाय -स्टेप विधि ​मेवे और केसर की तैयारी

​भिगोना: 10-12 बादाम और काजू को रातभर या 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। केसर के धागों को 1 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोकर फ्रिज में रख दें ताकि उसका रंग और खुशबू अच्छे से निखर कर आए।


​पेस्ट बनाना: भीगे हुए बादाम का छिलका उतार लें। अब मिक्सी में छिले बादाम, काजू, 3 चम्मच चीनी और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक बिल्कुल बारीक पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट में मेवों के टुकड़े न रहें।


​मलाईदार दूध तैयार करना

​एक बर्तन/पैन में 2 कप फुल क्रीम दूध लें। इसमें 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर और भिगोया हुआ केसर मिलाएं।​इसे मध्यम आंच पर रखें और उबाल आने तक लगातार चलाते रहें ताकि दूध तली में चिपके नहीं।​उबाल आने के बाद इसमें तैयार किया हुआ मेवों का पेस्ट मिलाएं और मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें।​दूध जब गाढ़ा हो जाए तो इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालें। 1 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

​प्लेटिंग और सर्विंग


​एक सर्विंग बाउल या प्लेट में सूखी फेनी रखें।​इसके ऊपर तैयार किया हुआ गर्म-गर्म मलाईदार केसरिया दूध डालं।​फेनी को लगभग 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि वह दूध को सोखकर मुलायम हो जा ए।​अंत में ऊपर से कटे हुए मेवे और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर गर्मागर्म परोसें।

परफेक्ट स्वाद के लिए खास शेफ टिप्स 


​परफेक्ट टेक्सचर: फेनी को दूध में बहुत ज्यादा देर तक न भिगोएं, वरना वह पूरी तरह गल जाएगी। 5 मिनट का समय काफी है।

​फुल क्रीम दूध ही चुनें: रिच और क्रीमी फ्लेवर के लिए टोंड के बजाय फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें।

​परोसते समय ध्यान दें: फेनी में दूध हमेशा सर्व करने से ठीक 5 मिनट पहले डालें। इससे फेनी का स्वाद और बनावट दोनों बरकरार रहते हैं।

 हेमलता शर्मा जयपुर

#गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Karwa Chauth Sargi special, Doodh Pheni recipe, doodh pheni banane ki recipe, creamy doodh pheni, rich and creamy pheni recipe, Karwa Chauth special recipes, Karwa Chauth Sargi recipes, Sargi breakfast ideas, traditional Karwa Chauth food

Mixed Bag

News

प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

Ifairer