1 of 1 parts

स्पेशल पनीर मिर्च मसाला - Paneer Mirch Masala

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 July, 2014

स्पेशल पनीर मिर्च मसाला - Paneer Mirch Masala
यदि आपको मिर्च मसाला बहुत पसंद है तो आप इस व्यंजन को घर पर ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और इसको बनाने के लिये किसी खास सामग्री की भी आवश्यकता नहीं पडती। आइये जानते हैं पनीर मिर्च मसाला बनाने की विधि को। सामग्री
पनीर 200 ग्राम
प्याज स्लाइस 1
टमाटर स्लाइस 1
हरी मिर्च 1
शिमला मिर्च 1
जीरा 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
हरी धनिया 5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
हरी धनिया पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला चुटकी भर
नमक स्वादअनुसार
तेल 3 चम्मच
दूध 1/2 कप
बनाने की विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालिये और गरम कीजिये, उसके बाद उसमें जीरा और स्लाइस में कटे हुए प्याज डालिये और भूरा होने तक फ्राई कीजिये। जब प्याज हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और अच्छे से मिक्स कीजिये। फिर टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और नमक डाल कर हल्का भून लीजिये जिससे सारी सब्जियां गल जाएं। उसके बाद कटी हुई हरी धनिया छिडकिये और मिलाइये। आखिर में दूध डालिये और 3 मिनट तक ग्रेवी को पकाइये। उसके बाद क्यूब्स में कटी हुई पनीर मिलाइये लेकिन पनीर को ज्यादा भूनिये मत क्यूकि वह कठोर हो जाएगी। जब पनीर त्यार हो जाए तब इसे रोटी या नान के साथ सर्व कीजिये।
spicy dishes paneer masala news, paneer mirch masala articles, home paneer masala try dishes news

Mixed Bag

News

आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0