1 of 1 parts

धूम्रपान करने वालों के बच्चों के फेफड़े को खतरा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Aug, 2018

धूम्रपान करने वालों के बच्चों के फेफड़े को खतरा
न्यूयॉर्क। क्या आप लगातार धूम्रपान करते हैं? अगर हां, तो आप अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के साथ-साथ अपने बच्चों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इससे वयस्कों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के कारण मृत्यु का जोखिम बढ़ सकता है।
अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अपने बचपन से एक नियमित धूम्रपान करने वाले शख्स के साथ रह रहे, उनमें 31 फीसदी को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से मरने का खतरा अधिक होता है।

जबकि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के धुएं के संपर्क में आने वाले नौ फीसदी वयस्कों को मरने का खतरा होता है। इसमें गंभीर हृदय रोग से 27 प्रतिशत अधिक मौत का जोखिम, 23 प्रतिशत को दौरा पडऩे से मौत का खतरा, और सीओपीडी से सबसे अधिक 42 प्रतिशत मौत का खतरा रहता है।

अमेरिका की अमेरिकन कैंसर सोसायटी के एपीडेमायोलॉजिस्ट डब्लू. रयान डायवर ने कहा, ‘‘यह पहला अध्ययन है जिसमें मध्य आयु व उससे कम उम्र में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनेरी डिसिज से धूम्रपान नहीं करने वाले व्यक्ति और बचपन के बीच संबंध के बारे में बताया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निष्कर्षों से यह भी पता चला है कि दूसरे व्यक्ति द्वारा धूम्रपान के संपर्क में आने वाले वयस्कों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से मरने का खतरा अधिक होता है।’’

अध्ययन के लिए टीम में 50 से 74 वर्ष की उम्र के धूम्रपान नहीं करने वाले 70,900 पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। अध्ययन के लिए उन पर 22 वर्षों तक नजर रखी गई।

(आईएएनएस)

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Smoking,parents,kids, risk,lung disease

Mixed Bag

News

डेली सोप में काम करना आसान नहीं, लेकिन यही संघर्ष मुझे मजबूत बनाता है : नेहा हरसोरा
डेली सोप में काम करना आसान नहीं, लेकिन यही संघर्ष मुझे मजबूत बनाता है : नेहा हरसोरा

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0