1 of 1 parts

छत पर जमी काई हटाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2026

छत पर जमी काई हटाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय
​बारिश का मौसम जाते ही अक्सर घरों की छतों और दीवारों पर हरे रंग की काई जमने लगती है। यह काई न केवल देखने में गंदी लगती है बल्कि इसके कारण फर्श पर काफी फिसलन भी हो जाती है। जिससे फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। केवल झाड़ू लगाने से यह जिद्दी काई पूरी तरह से खत्म नहीं होती है इसलिए सही तरीकों से सफाई करना बेहद जरूरी है। 


​सबसे पहले छत की नमी को पूरी तरह सूखने दें। गीली छत पर सफाई करने से काई फैल सकती है। छत सूखने के बाद किसी सख्त बालों वाले झाड़ू या प्लास्टिक स्क्रबर की मदद से ऊपरी परत को खुरचकर अलग कर दें। ध्यान रखें कि फर्श को साफ करने के लिए किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें वरना वॉटरप्रूफिंग या सीमेंट की सतह को नुकसान पहुंच सकता है। 


​काई की ऊपरी परत हटाने के बाद डिटर्जेंट का घोल तैयार करें। एक बाल्टी पानी में कपड़े धोने वाला लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर उसे फर्श पर फैला दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें इसके बाद प्लास्टिक ब्रश से अच्छी तरह रगड़कर फर्श को साफ पानी से धो लें। इससे काई के बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। 


​अगर छत पर काई के हल्के निशान हैं तो सफेद सिरका बेहद मददगार साबित होता है। पानी और सिरके का घोल बनाकर प्रभावित जगह पर छिड़कें और कुछ देर बाद ब्रश से साफ कर लें। इसके अलावा साधारण सीमेंट वाले फर्श के लिए चूने का हल्का घोल भी काफी कारगर माना जाता है। 


​सफाई के साथ ही काई जमने के मुख्य कारणों को पहचानना भी आवश्यक है। छत पर जमा बारिश का पानी लीक होते पाइप और गमलों के नीचे बनी रहने वाली नमी ही काई को दोबारा पनपने का मौका देती है। इन जगहों की सही देखभाल करके आप अपनी छत को लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बनाए रख सकते हैं। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या सचमुच लगती है नजर !


Moss Removal Home Remedies, How to Remove Moss from Roof, Roof Moss Cleaning Tips, Remove Green Moss from Roof,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0