महक से पहचानिए मिजाज: परफ्यूम की एक बूंद खोल देगी आपकी पर्सनैलिटी के सारे राज
By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 July, 2026
आपका पहनावा लोगों पर असर डालता है पर आपकी महक सीधे उनके दिल और दिमाग पर जादू करती है। मनोविज्ञान कहता है कि खुशबू सीधे हमारे मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करती है जो भावनाओं को नियंत्रित करता है। इसीलिए चेहरे भले धुंधले हो जाएं पर किसी की खास खुशबू सालों तक याद रहती है। तो फिर क्यों न आप भी अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से एक ऐसी खुशबू चुनें जो आपकी पहचान बन जाए।
आपके मिजाज में छिपी है आपकी महकरोमांटिक दिल के लिएअगर आप स्वभाव से बेहद संवेदनशील और रोमांटिक हैं तो गुलाब और चमेली जैसे फ्लोरल नोट्स आपके सौम्य रूप को पूरी तरह उभारते हैं।
दमदार लीडरशिप के लिएअगर आपमें आगे बढ़कर नेतृत्व करने का जज्बा है तो चंदन और पैचौली जैसे वुडी नोट्स आपके मजबूत इरादों और आत्मविश्वास को दर्शाते हैं।
सिद्धांतवादी और मार्गदर्शक के लिएदूसरों को रास्ता दिखाने वाले लोगों पर एम्बर और वैनिला वाले ओरिएंटल नोट्स सबसे ज्यादा फबते हैं जो भीड़ में भी सबका ध्यान खींच लेते हैं।
सदाबहार ऊर्जा के लिएहमेशा हंसने-मुस्कुराते रहने वाले खुशमिजाज लोगों के लिए नींबू और संतरे की ताजगी से भरपूर सिट्रस नोट्स बिल्कुल परफेक्ट हैं।
शांत और सुलझे स्वभाव के लिएहर परिस्थिति में खुद को ढाल लेने वाले लोगों के लिए समंदर जैसी ताजगी देने वाले एक्वेटिक नोट्स सबसे बेहतरीन अहसास कराते हैं।
शाही अंदाज के शौकीनों के लिएअगर आपको क्लासिक और रॉयल चीजें पसंद हैं तो ऊद और मस्क जैसी गहरी खुशबुएं आपकी लग्जरी पसंद को जाहिर करती हैं।
कुछ नया करने वाले रचनात्मक दिमाग के लिएलीक से हटकर सोचने वाले कलाकारों के लिए स्पाइसी नोट्स बेस्ट हैं। वे दो खुशबुओं को मिलाकर अपना खुद का नया कॉम्बिनेशन भी बना सकते हैं।
परफेक्ट परफ्यूम चुनने का सही तरीकापरफ्यूम की खरीदारी के समय जल्दबाजी न करें। दुकान पर एक बार में तीन से ज्यादा खुशबू न सूंघें वरना दिमाग सही फैसला नहीं ले पाता। असली महक जानने के लिए परफ्यूम को अपनी कलाई पर छिड़कें और कम से कम तीस मिनट का इंतजार करें। हमेशा सुबह के वक्त ही परफ्यूम खरीदने जाएं क्योंकि इस समय सूंघने की क्षमता सबसे ज्यादा तेज और सटीक होती है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में