1 of 1 parts

घर पर आसानी से बनाएं गुजराती ज़ायका लौकी के मुठिए, जानें आसान रेसिपी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 July, 2026

घर पर आसानी से बनाएं गुजराती ज़ायका लौकी के मुठिए, जानें आसान रेसिपी
तैयारी का समय 20 मिनट 

बनाने का समय 20 मिनट 

सर्विंग 2 से 3 लोगों के लिए 

अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा स्नैक ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो लौकी के मुठिए एक बेहतरीन विकल्प है। गुजरात का यह पारंपरिक व्यंजन लौकी, ताजे मसालों और आटों के मिश्रण से भाप में तैयार किया जाता है। कम तेल और भरपूर पोषण वाले ये मुठिए न केवल पचाने में हल्के होते हैं, बल्कि वजन नियंत्रित रखने और शाम की भूख को मिटाने का सबसे सही और स्वादिष्ट ज़रिया हैं। 

जरूरी सामग्रीः 
आधा किलो फ्रेश लोकी, दो-तीन छोटे चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक छोटी कटोरी बेसन, अजवाइन, सोंफ, तेल, सारे मसाले, हल्दी पाउडर नमक कश्मीरी लाल मिर्च धनिया पाउडर बहुत सारा, हरा धनिया की पत्तियां, मीठे नीम के पत्ते, राई, जीरा, हींग। 

बनाने की विधिः 
सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लेंगे, अब एक बड़े बर्तन में लेकर बेसन कॉर्नफ्लोर लोग की सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। आप हाथ पर तेल लगाकर एक दो तैयार करेंगे व मनचाहा आकार देंगे। अब 20 से 25 मिनट स्टीम करेंगे। आप ठंडा कर उन्हें चाकू की सहायता से कट कर लेंगे। आप कढ़ाई में तेल रखकर राई जीरा हींग डालकर उसमें मीठे नीम के पत्ते डालकर लौकी के पीस डालेंगे व वापस साल मसाले डालेंगे। गैस बंद करने पर उसने हरे धनिए पट्टी से गार्निश करेंगे तथा गरमा गरम लौकी के मुठीए को मसाला कार्ड व सॉस के साथ सर्व करेंगे, आप चाहे तो थोड़ी हरी मिर्ची भी तल सकते हैं।
श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर उदयपुर

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Lauki ke Muthia Recipe, Gujarati Snacking Healthy Recipe, Low Calorie Steamed Snacks, Lauki Dishes Kids Favorite, Weight Loss Healthy Breakfast, Easy Tea Time Snacks Lauki,

Mixed Bag

News

दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो मॉम टॉक्स, नवंबर में स्ट्रीमिंग
दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो मॉम टॉक्स, नवंबर में स्ट्रीमिंग

Ifairer