1 of 1 parts

घर में रखलोहे के सामानों में लग गई है जंग, तो जानिए हटाने का तरीका

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Sep, 2024

घर में रखलोहे के सामानों में लग गई है जंग, तो जानिए हटाने का तरीका
घर में कई ऐसी चीज होती हैं जो लोहे की होती है जैसे की खिड़की दरवाजे बाकी दूसरी चीज भी होती है। अगर आपके घर में लोहे की चीजों में जंग लग रहा है तो आप इसे आसानी से छुड़ा सकते हैं। घर चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों ना हो अगर दाग धब्बे लग जाए तो घर की खूबसूरती खो जाती है। अगर घर के खिड़की दरवाजे लोहे के हैं और इनमें जंग लग जाए तो इन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप कुछ टिप्स की मदद से इसे आसान बना सकती हैं।
सिरका और नमक

लोहे के दरवाजे और खिड़कियों से जंग हटाने के लिए आपको घरेलू तरीका अपनाना चाहिए। जंग को हटाने के लिए सिरका और नामक एक बहुत अच्छी चीज है। आपको इन दोनों का पेस्ट तैयार करके जंग वाली जगह पर दो से तीन मिनट तक के लिए रगड़ना है। इस तरह से लोहे में लगी जंग आसानी से गायब हो जाती है।

डिश वॉश
लोहे से जंग को हटाने के लिए आपको एक गिलास पानी में सफेद सिरका ऐड कर लेना है और इसमें डिश वॉश मिला लीजिए। अब आपको इसका घोल तैयार करना है और स्प्रे बोतल में स्टोर कर लेना है। लोहे से बनी जिस जगह पर जंग लगा हो आपको इस पानी को छिड़क देना है इस तरह से जंग आसानी से गायब हो जाएगा।

जंग रिमूवर केमिकल
जंग रिमूवर केमिकल का प्रयोग करके जंग को हटाया जा सकता है। ये केमिकल जंग को तोड़ने में मदद करते हैं। सैंडपेपर का प्रयोग करके जंग को हटाया जा सकता है। सैंडपेपर से जंग को रगड़कर हटाया जा सकता है।

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


If the iron items kept in the house have rusted, then know how to remove it, iron items, rusted

Mixed Bag

News

आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0