साप्ताहिक राशिफल: जानिए इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 Apr, 2026
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 3 मई 2026 तक) में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः
इस सप्ताह आपकी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सारे कार्य बनेंगे परंतु थोड़ा समय लगेगा। धन का आगमन होगा परंतु धन सही तरीके से ही कमाए। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें एवं कोई भी मानसिक तनाव न ले। प्रेम जीवन में आपको भावनात्मक खुशी मिलेगी एवं संबंध मजबूत होंगे।शुभ रंग लाल रहेगा।
वृषभ राशिः
इस सप्ताह आपको संपत्ति से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। आप अपने कार्यों को नवीन ढंग से करें। आर्थिक स्थिति को अच्छे रखने के लिए किसी भी प्रकार की फिजूल खर्ची ना करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए योग आदि अवश्य करें। प्रेम संबंधों में धैर्य एवं समझदारी से चले। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशिः
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आपको मान सम्मान मिलेगा। घन का आगमन होगा एवं तुरंत ही किसी निर्णय से आपको अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी एवं आप भावनात्मक रूप से सुकून महसूस करेंगे। पीले रंग का अधिक उपयोग करें।
कर्क राशिः
यह सप्ताह आपके लिए उन्नति लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आप रचनात्मक रहेंगे एवं आपको अपने संपर्कों से लाभ होगा। पुरानी गलतियां ना दोहराएं। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।सिल्वर रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिः
इस सप्ताह आपको संतुलन बना के चलना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम पाने के लिए अभी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी विवेक शक्ति पर भरोसा करें। आर्थिक स्थिति में निवेश कर सकते हैं परंतु अनावश्यक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अनुशासन में रहे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसीलिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। गोल्डन रंग का अधिक उपयोग करें।
कन्या राशिः
यह सप्ताह आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी एवं नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं इंक्रीमेंट भी मिल सकते हैं। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता लाने के लिए एक दूसरे की बात को समझें। आइवरी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
तुला राशिः
इस सप्ताह आपको बहुत राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे एवं आपकी सोच बदलेगी। धन के क्षेत्र में आपको खर्च न करके धन का संचय करना चाहिए। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में आपके साथी से अलगाव का डर रहेगा इसीलिए अपनी बात को खुलकर कहें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः
इस सप्ताह आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपको बहुत अच्छी खबर भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का लाभ होगा परंतु गलत फैसला ना ले। स्वास्थ्य संबंधी सारी परेशानियां दूर होगी एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंध विवाह तक जा सकते हैं।मैरून रंग आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशिः
इस सप्ताह आपको लोगों से सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत होगी एवं पुरानी मुश्किलें दूर होगी। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए सभी गलत आदतों को छोड़ दें। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए किसी भी तरह की बहस ना करें। इंडिगो रंग का अधिक प्रयोग करें।
मकर राशिः
यह सप्ताह आपके लिए तरक्की ले कर आ रहा है।कार्यक्षेत्र में आप अपनी जॉब चेंज कर सकते हैं परंतु वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए साझेदारी में निवेश करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और आप एक दूसरे को गहराई से जानेंगे। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः
इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाएं। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी परंतु आपको अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करते हुए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छे करने के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आप पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। टीम संबंधों में पार्टनर आपको प्रपोज कर सकता है। नीले रंग का अधिक प्रयोग करें।
मीन राशिः
इस सप्ताह आपको जल्दी ही किसी पे भरोसा नहीं करना चाहिए।कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। धन का आगमन होगा एवं आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा करने के लिए संतुलित आहार लें एवं योग आदि भी करें। संबंधों में मधुरता से बात करें तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा हो सकता है। लैवेंडर रंग आपके लिए लकी रहेगा।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!