1 of 1 parts

वेज चटपटा सींक कबाब रोल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Jan, 2014

वेज चटपटा सींक कबाब रोल
ऎसे स्नैक्स खाने की इच्छा हो जो टेस्टी व हैल्दी हो और जिसका जायका भी डिफरेंट हो तो ये रैप्स एण्ड रोल्स ट्राई करें।
कबाब के लिए सामग्री-
1 आलू उबला व मसला हुआ
1 गाजर कद्दूकस की हुई
आधा कप उबली व मसली हुई मटर
आधा कप कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 टीस्पून अमचूर
2 टीस्पून चाट मसाला
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
 तलने के लिए तेल
नमक व कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार।
आम की चटनी के लिए सामग्री-
आधा किलो कच्चे आम लंबे व पतले कटे हुए
1 कप विनेगर
आधा कप पानी
1 लाल मिर्च पाउडर
200 ग्राम शक्कर
4 टीस्पून बारीक कटे अदरक के टुकडे
2 लहसुन की कलियां लंबी व बारीक कटी हुई
3/4 टीस्पून बडी इलायची पाउडर
4 टीस्पून किशमिश व थोडे से बादाम।

अन्य सामग्री- रूमाली रोटी और पुदीने की चटनी देखे तंदूरी पनीर टिक्का रोल रेसिपी। 100 ग्राम बारीक कटा हुआ प्याज, चाट मसाला स्वादानुसार ।

कबाब की विधि- पैन में थोडा-सा तेल डालकर अदरक व लहसुन के पेस्ट को एक मिनट तक भूनें। आलू, गाजर, मटर और पत्तगोभी मिलाकर थोडी देर पकांए। अमचूर, चाट मसाला और हरी मिर्च मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं। नमक व कालीमिर्च पाउडर डालकर थोडी देर बाद आंच पर से उतार दें। इस मिश्रण से कबाब बनाकर सुनहरा होने तकतल लें या सेंक लें।

आम की चटनी की विधि- धीमी आंच पर पानी में आम, अदरक व लहसुन को उबाल लें। जब आम पक जाए, तब शक्कर विनेगर, लाल मिर्च पाउडर, इलायची, नमक व बादाम डालकर सुनहरा होने तक पका लें। आंच से उतारकर किशमिश मिलाएं और एक एयरटाइट जार में भरकर रख दें।

 बनाने की विधि- रूमाली रोटी बना लें। हर रूमाली रोटी पर पहले वेज सींक कबाब रखें, फिर उस पर पुदीने की चटनी और आम की चटनी डालें। ऊपर से थोडा प्याज डालें और चाट मसाला बुरकें। रूमाली रोटी को दोनों तरफ से मोडें और रोल बनाकर सर्व करें।
veg spicy seek kabab roll

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer