1 of 1 parts

स्टफ्ड मैजिक टिंडा विद सोया फिलिंग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 May, 2013

स्टफ्ड मैजिक टिंडा विद सोया फिलिंग
मेहमानों को डिनर पर बुला रही हैं, तो अपने मेनू में शामिल कीजिए कुछ टेस्टी स्टफ्ड रेसिपीज, ताकि मेहमांनवाजी के साथ ही वे आपकी कुकिंग के भी कायल हो जाएं।
टिंडा विद सोया फिलिंग
सामग्री-
5-6 टिंडा 2 कप सोया ग्रैन्युल्स नमक के पानी में उबाले हुए
1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
1 टीस्पून- अमचूर पाउडर
2 कप टमाटर बारीक कटे हुए
1 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
आधा कप-प्याज बारीक कटा हुआ
1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
गार्निशिंग के लिए हरी धनिया
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार तेल

बनाने की विधि- पैन में 2 टीस्पून तेल गरम करके प्याज को सुनहरा होने ते भूनें। फिर टमाटर, लालमिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अब थोडा-सा पानी डालें। उबाल आने पर इसमें नमक डालकर आंच से उतार लें। टिंडा को धोकर ऊपर से काट लें। फिर अंदर से बीज और गूदा निकालकर अलग रख दें। अब सोया गै्रन्युल्स, अमचूर पाउडर और कालीमिर्च को मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। तैयार स्टफिंग को टिंडा में भरें। फिर बेकिंग ट्रे में टमाटर का तैयारमिश्रण और टिंडा रखकर बेक करें। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।
stuffed tinda

Mixed Bag

News

आशिकी फेम अनु अग्रवाल ने ठुकराई थी कई फिल्में, अब तोड़ी इस पर चुप्पी
आशिकी फेम अनु अग्रवाल ने ठुकराई थी कई फिल्में, अब तोड़ी इस पर चुप्पी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0