1 of 1 parts

बच्चे को स्क्रीन और मोबाइल की लत से बचाने के आसान और असरदार तरीके

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026

बच्चे को स्क्रीन और मोबाइल की लत से बचाने के आसान और असरदार तरीके
​आज के समय में छोटे बच्चे बहुत कम उम्र में ही मोबाइल और टीवी देखने के आदी हो जाते हैं। हालत यह हो जाती है कि कई बच्चे बिना मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाते हैं। इस वजह से बच्चों की आंखों और सेहत पर बुरा असर पड़ता है और माता-पिता के लिए भी उन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बच्चा भी दिनभर स्क्रीन से चिपका रहता है तो आप कुछ आसान आदतों को बदलकर उसकी यह आदत छुड़ा सकते हैं।
​बच्चों की स्क्रीन छुड़ाने के मुख्य उपाय
​रंगों और क्ले से खेलने दें: बच्चों को खाली बैठने के बजाय रंग भरने क्ले या स्लाइम जैसी चीज़ों से खेलने के लिए प्रेरित करें इससे उनकी रचनात्मकता बढ़ती है।

खाना खिलाते समय कहानियां सुनाएं: भोजन के समय टीवी या मोबाइल चलाने के बजाय बच्चों को मजेदार कहानियां सुनाएं जिससे उनका ध्यान खाने पर बना रहे।

​मैदानी खेलों पर जोर दें: बच्चों को घर के अंदर रखने के बजाय बाहर पार्क में खेलने दौड़ने और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

​दिमागी खेल खिलाएं: बच्चों को पहेलियां ब्लॉक गेम्स और बोर्ड गेम्स जैसे खेल दें जिससे उनके दिमाग का विकास हो और वे मोबाइल को भूल जाएं।

​इस बात का भी रखें खास ध्यान
​बच्चों को अनुशासन सिखाते समय उन पर ज्यादा गुस्सा करने या सख्ती दिखाने से बचें क्योंकि इससे वे और ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं। इसके अलावा जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए तो उसे साइकिल चलाना और अन्य नई चीजें सिखाएं ताकि उनका समय सही दिशा में लगे और वे स्क्रीन से दूर रह सकें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


Simple and effective ways to protect children from screen and mobile addiction, mobile addiction, Simple and effective ways, Simple and effective ways

Mixed Bag

News

दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो मॉम टॉक्स, नवंबर में स्ट्रीमिंग
दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो मॉम टॉक्स, नवंबर में स्ट्रीमिंग

Ifairer