1 of 1 parts

डिजिटल दुनिया में सेल्फ-डिफेंस आभासी दुनिया में अपनी सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Mar, 2026

डिजिटल दुनिया में सेल्फ-डिफेंस  आभासी दुनिया में अपनी सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल्स
आज के दौर में हम जितना समय असल दुनिया में नहीं बिताते उससे कहीं ज्यादा सक्रिय सोशल मीडिया पर रहते हैं। तकनीक ने हमें दुनिया से जोड़ा तो है लेकिन इसी के साथ साइबर अपराधी भी हमारे बेडरूम तक सेंध लगाने को तैयार बैठे हैं। विशेषकर महिलाओं के लिए डिजिटल स्पेस में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।  साइबर विशेषज्ञ डॉ. ऋतु दुबे तिवारी के अनुसार सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है। यहाँ आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े संकट का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं वो तरीके जिससे आप अपनी डिजिटल बाउंड्री को सुरक्षित कर सकती हैं:- 

जानकारी शेयर करने में बरतें कंजूसीः 
इंटरनेट की सबसे डरावनी सच्चाई यह है कि यहाँ से कुछ भी पूरी तरह मिटाया नहीं जा सकता। अपने घर का पता फोन नंबर या बच्चों के स्कूल की जानकारी कभी साझा न करें। 

सावधान रहेंः
कई बार पार्सल की फोटो या किसी अवॉर्ड की तस्वीर पोस्ट करते समय अनजाने में आपकी निजी डिटेल्स जैसे एड्रेस लेबल दुनिया के सामने आ जाती हैं। 

लोकेशन के निशानों को मिटाएंः 
स्मार्टफोन में GPS अक्सर ऑन रहता है, जो आपकी हर फोटो के साथ आपकी लोकेशन का डेटा भी चिपका देता है। गैर-जरूरी ऐप्स की लोकेशन सेटिंग्स बंद रखें। फोटो पोस्ट करने से पहले चेक करें कि कहीं आप अनजाने में अपना वर्तमान स्थान तो उजागर नहीं कर रहीं। 

पासवर्ड को बनाएं अभेद्य किलाः 
अपना नाम मोबाइल नंबर या जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में रखना साइबर अपराधियों को खुला निमंत्रण देना है। हमेशा अपर और लोअर केस अक्षरों अंकों और स्पेशल कैरेक्टर्स जैसे @ # * का मिश्रण इस्तेमाल करें। Two-Step Verification को जरूर ऑन करें। यह सुरक्षा की वह दूसरी दीवार है जिसे लांघना नामुमकिन जैसा है। 

प्राइवेसी सेटिंग्स: 

पब्लिक नहीं पर्सनल बनेंः 
आपकी प्रोफाइल Public के बजाय Friends या Contacts Only मोड पर होनी चाहिए। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना एक बड़ा जोखिम है। अपनी फोटो और स्टेटस केवल उन्हीं तक सीमित रखें जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से जानती हैं। 

भावनाओं पर रखें नियंत्रणः 
गुस्से या उत्तेजना में आकर किया गया कोई भी पोस्ट या शेयर की गई तस्वीर भविष्य में आपकी छवि को नुकसान पहुँचा सकती है। याद रखें इंटरनेट पर हर शब्द का रिकॉर्ड रहता है। किसी भी पोस्ट को तुरंत लाइव करने के बजाय उसे शेड्यूल करें ताकि आपको सोचने का समय मिल सके। 

मुसीबत में क्या करेंः 
अगर कोई आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा है या धमकी दे रहा है तो चुप न रहें। डरना अपराधी का हौसला बढ़ाता है। तुरंत भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

- हेमलता शर्मा,  जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Social media, digital space, real world, cybercriminals, women, vigilance, powerful weapon,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0