1 of 1 parts

रेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Mar, 2026

रेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार
अगर आप खाने के शौकीन हैं और थाली में कुछ तीखा और चटपटा मिस कर रहे हैं, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है। सर्दियों की गुनगुनी धूप हो या बारिश की फुहार, पराठों और चावल के साथ यह त्रिवेणी (अदरक, लहसुन और मिर्च) का मेल आपके जायके को दोगुना कर देगा। 
तैयारी का ब्योरा: 

तैयारी का समय: 15 मिनट 

बनाने का समय: 5-7 मिनट 

सर्विंग: 10-15 व्यक्ति 

सामग्री : 
250 ग्राम ताजी हरी मिर्च 
1 बड़ा टुकड़ा अदरक 
10 कलियां लहसुन 
3 छोटे चम्मच सौंफ 
1 छोटा चम्मच जीरा 
1 छोटा चम्मच राई 
1 छोटा चम्मच दाना मेथी 
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 
1 चम्मच धनिया पाउडर 
आधा चम्मच हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
मूंगफली का तेल आधा छोटा चम्मच 
हींग 

बनाने की विधि: 
सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर मलमल के कपड़े से सुखा लें (नमी बिल्कुल न रहे)। अब मिर्च के लंबे टुकड़े करें। इसी तरह अदरक को छीलकर लंबे लच्छों में काटें और लहसुन को साफ कर लें। अब चॉपर की मदद लें और मिर्च, अदरक व लहसुन को एक साथ बारीक चॉप कर लें। याद रहे, हमें इनका पेस्ट नहीं बनाना है, बस दरदरा रखना है। इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें। 

एक पैन में सौंफ, जीरा, दाना मेथी और राई को हल्का सा भूनें (रोस्ट करें) ताकि उनकी नमी निकल जाए और खुशबू आने लगे। ठंडा होने पर मिक्सी में इनका दरदरा पाउडर बना लें। तैयार मसाले को बाउल में चॉप की हुई मिर्च-अदरक के साथ मिलाएं। साथ ही हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालें। 

अब एक पैन में मूंगफली का तेल धुआं उठने तक गर्म करें, फिर गैस बंद कर इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। इस गरमा-गरम तड़के वाले तेल को मसालेदार बाउल में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आपका टेस्टी और इंस्टेंट अचार तैयार है! इसे तुरंत खाया जा सकता है। 

-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, उदयपुर

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


Instant Chili Pickle, Ginger Garlic Chutney, Homemade Pickle Recipe, Spicy Indian Condiment, Quick Side Dish, Winter Special Pickle,

Mixed Bag

News

टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके
टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0