1 of 1 parts

Moms & Baby Care : प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी, काम के हैं ये टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 May, 2026

Moms & Baby Care : प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी, काम के हैं ये टिप्स
हैल्थ डेस्क। नई दिल्ली 

मां बनना जीवन का एक खूबसूरत समय है, ऐसे में गर्भावस्था और प्रसव के बाद हेल्थ एक्सपर्ट कई सावधानियों के साथ ही शिशु और मां की सेहत से जुड़ी कारगर टिप्स भी देते हैं। वे बताते हैं कि प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी है। शिशु के जन्म के बाद मां का स्वास्थ्य पहले जितना ही महत्वपूर्ण होता है। 

प्रसव के दौरान शरीर पर काफी दबाव पड़ता है, इसलिए बच्चे के जन्म के बाद भी मां को विशेष देखभाल, उचित पोषण और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान अगर मां की सही देखभाल की जाए तो वह जल्दी स्वस्थ हो जाती है और शिशु की देखभाल भी बेहतर ढंग से कर पाती है। प्रसव के बाद मां को संतुलित आहार लेना चाहिए। 

आयरन युक्त भोजन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। प्रोटीन से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दूध, दालें, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना मां के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ये चीजें न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं बल्कि दूध उत्पादन को भी बढ़ाती हैं। कई नई माताएं प्रसव के बाद भावनात्मक उतार-चढ़ाव, थकान या डिप्रेशन का सामना करती हैं। ऐसे में परिवार को मां की मानसिक स्वास्थ्य भी ध्यान में रखना चाहिए। 

सही खानपान के साथ पर्याप्त आराम और परिवार का सहयोग मां को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। प्रसव के बाद कुछ हल्के योगासन मां की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। ये आसन कमर दर्द, थकान कम करने और शरीर को लचीला बनाने में सहायक होते हैं। हालांकि, किसी भी योगासन को शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। शुरुआती दिनों में ज्यादा जोरदार व्यायाम न करें। 
क्या करेंः
पौष्टिक और संतुलित आहार लें और खूब पानी पिएं। पर्याप्त नींद और आराम करें। साथ ही, परिवार का सहयोग लें व डॉक्टर के बताए अनुसार दवाएं और सप्लीमेंट्स लें। प्रसव के बाद मां को कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे की नींव होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रसव के बाद मां की देखभाल सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी होनी चाहिए। सही पोषण, आराम और सकारात्मक माहौल से माम जल्दी स्वस्थ हो जाती है। 

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


Maternal health, post-delivery care, pregnancy tips, mental health awareness, mother and baby wellness, expert health advice, New Delhi, Health Desk,

Mixed Bag

News

दीपावली पर घर की सफाई से लेकर दीपक जलाने तक, श्वेता त्रिपाठी ने साझा की बचपन की यादें
दीपावली पर घर की सफाई से लेकर दीपक जलाने तक, श्वेता त्रिपाठी ने साझा की बचपन की यादें

Ifairer