1 of 1 parts

रेड करी राइस

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Sep, 2013

रेड करी राइस
सामग्री -
पके चावल-3 कप, प्याज-1/2 कप कटा हुआ, कटी अदरक-एक ब़डा चम्मच, हरा धनिया-1/2 कप, कोकोनट मिल्क-2 ब़डे चम्मच।
रेड करी पेस्ट
सूखी लाल मिर्च-5-6, बारीक कटा हुआ प्याज-1/2 कप, लहसुन की कलियां-4-5, अदरक का टुक़डा-छोटा सा, लेमन ग्रास(हरी चाय)-एक ब़डा चम्मच, नींबू का रस-1/2 छोटा चम्मच, सूखा धनिया-2 ब़डे चम्मच, भुना जीरा-एक छोटा चम्मच, नमक-एक छोटा चम्मच, सिरका-एक ब़डा चम्मच लें। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।

यूं बनाएं-
थो़डे से तेल में प्याज तल कर निकाल लें। अब चावल में तली प्याज, हरा धनिया, अदरक और कोकोनट मिल्क मिला दें। बेकिंग डिश या सादा प्लेट लें। उसमें पहले थो़डा कोकोनट मिल्क डालें, उसके बाद चावल और फिर रेड करी पेस्ट डालें और फिर चावल डालें। इसे 150 डिग्री सेंटीग्रेट पर 15 मिनट के लिए बेक करें। यदि आपके पास ओवन नहीं हैं तो तवे पर ढक कर 15 मिनट के लिए बेक करें।
how to cook, red curry rice,recipe

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer