1 of 1 parts

मंगलवार के दिन करें हनुमान जी का व्रत, जानिए क्या है विधि

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Apr, 2024

मंगलवार के दिन करें हनुमान जी का व्रत, जानिए क्या है विधि
यह तो हम सभी जानते हैं कि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं भगवान हनुमान की पूजा करने का कोई दिन नहीं होता है लेकिन मंगलवार के दिन विशेष होता है, क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है यदि आप इस दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं तो कृपा का पात्र बन सकते हैं। कई बार कैसे भी होते हैं जो मंगलवार के दिन हनुमान जी के लिए व्रत रखते हैं किस तरह से हनुमान जी प्रसन्न होकर उनके जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखते हैं। हनुमान जी की आज पूजा करने के लिए विशेष विधि विधान होता है, यदि आप नीचे दी गई विधि से पूजा-पाठ करते हैं तो हनुमान जी आपसे प्रसन्न होंगे।
इस विधि से करें पूजा
मंगलवार के दिन आप सुबह जल्दी उठ स्नान करने के बाद हनुमान जी का स्मरण करें व्रत का संकल्प लीजिए। लाल रंग हनुमान जी का प्रिय होता है इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कीजिए। इसके बाद ईशान कोण यानी कि उत्तर पूर्व कोने को साफ करके एक चौकी में भगवान हनुमान के साथ-साथ भगवान राम की मूर्ति की पूजा कीजिए।

इतना करने के बाद दीपक जलाइए और माता सीता और राम की आराधना कीजिए इसके बाद पवन पुत्र हनुमान की पूजा करें। पूजा के दौरान लाल कलर के वस्त्र सिंदूर और लाल फूल चढ़ाए इस दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाइए।

इस तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है साथी इस दिन कथा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए। अंत में हनुमान जी की आरती उतारिए और गुड़ और चना का भोग लगाएं, इस तरह से पूजा पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

#क्या सचमुच लगती है नजर !


Hanuman ji , Tuesday, Keep fast of Hanuman ji on Tuesday, know what is the method

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0